फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं काटने पड़ेंगे एजेंसियों के चक्कर, अब यहां से भी ले सकेंगे LPG गैस कनेक्शन

Sun, 13 May 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Pradhan mantri Ujjwala Yojana lpg gas connection form in ration shops
gas

अब आपको गैस कनेक्शन के लिए एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब आप यहां से भी कनेक्शन ले सकते हैं।

Pradhan mantri Ujjwala Yojana lpg gas connection form in ration shops
ration

उज्ज्वला योजना को सफल बनाने के लिए अब गैस एजेंसियों के अलावा राशन की दुकानों पर भी गैस कनेक्शन के फार्म जमा किए सकते हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को आसानी से मुफ्त गैस कनेक्शन मिल सके, इसके लिए सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर राशन की दुकानों पर भी इस योजना के फार्म मुहैया कराए जा रहे हैं।

Pradhan mantri Ujjwala Yojana lpg gas connection form in ration shops
gas

उज्ज्वला योजना के तहत राशन की दुकानों के जरिये गैस कनेक्शन के फार्म जमा कराए जा सकते हैं, लेकिन यहां से केवल अंत्योदय कार्ड धारकों और बीपीएल कार्डधारकों को ही मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए कुछ दिन पहले जिला पूर्ति कार्यालय से समस्त राशन डीलरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इस पर अधिकतर डीलरों ने इसमें सहयोग दिया, जिसका नतीजा ये रहा है कि जिले में तीन हजार से अधिक फार्म जिला पूर्ति कार्यालय में जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan mantri Ujjwala Yojana lpg gas connection form in ration shops
LPG Gas Cylinder

जहां से जांच के बाद संबंधित गैस एजेंसी को भेजे जाएंगे, ताकि पात्र गरीबों को गैस कनेक्शन जारी हो सके। योजना के तहत केंद्र की उज्ज्वला योजना के फार्म गैस एजेंसी और राज्य उज्ज्वला योजना के फार्म राशन डीलर के पास जमा किए जा सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पिछले दिनों शहर से लेकर गांवों तक कैंप लगाकर मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए थे, लेकिन इनमें जिनके पास गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का प्रमाण नहीं मिला उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया।

विज्ञापन
Pradhan mantri Ujjwala Yojana lpg gas connection form in ration shops
रसोई गैस सिलेंडर

इसी को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है कि प्रमाण-पत्र बनवाकर लाएं और संबंधित गैस एजेंसी से मुफ्त में गैस कनेक्शन पाएं।

सभी डीलरों को फार्म मुहैया कराए गए हैं। सरकार का उद्देश्य हर पात्र गरीब को उज्ज्वला योजना का लाभ देना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed