फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म: सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा, पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारी

Tue, 28 Jun 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jun 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Gang Rape of mother and daughter In Roorkee Police looking for suspicious bike rider active mobiles are also being traced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अब तक कोई बड़ा सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक सवार की भी पहचान की है। पुलिस हुलिये के आधार पर उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल फोन को ट्रेस करके आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है 24 जून की रात कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी उसका परिचित सोनू भी आ पहुंचा। एक कार आती देख सोनू ने उसे रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मां-बेटी को कार में बैठा लिया। इसके बाद कार सवार चार लोगों ने महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। 
Gang Rape of mother and daughter In Roorkee Police looking for suspicious bike rider active mobiles are also being traced
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामले में सोनू निवासी रुड़की और अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी। पुलिस अब तक मामले का खुलासा तो नहीं कर पाई है लेकिन सीसीटीवी कैमरे के जरिए एक बाइक सवार की पहचान की गई है। 
Gang Rape of mother and daughter In Roorkee Police looking for suspicious bike rider active mobiles are also being traced
फाइल फोटो
बताया जा रहा है कि यह बाइक सवार महिला और उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहा था। पुलिस को जहां इस बाइक सवार की तलाश है, वहीं आरोपी सोनू की भी खोजबीन की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gang Rape of mother and daughter In Roorkee Police looking for suspicious bike rider active mobiles are also being traced
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे और घटना के समय घटनास्थल और इसके आसपास सक्रिय मोबाइल फोन को भी ट्रेस कर रही है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि कई दृष्टिकोण से जांच चल रही है। कई अहम जानकारियां भी हाथ आई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


 
विज्ञापन
Gang Rape of mother and daughter In Roorkee Police looking for suspicious bike rider active mobiles are also being traced
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई
रुड़की में चलती कार में छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस प्रकरण में पुलिस से पूरी रिपोर्ट तलब की है और डीआईजी पी रेणुका और जिले के एसएसपी डा.योगेंद्र रावत को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है जो मामले की जांच करेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed