फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री के कार्यक्रय में हुआ बदलाव, इस बार पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा होगा बेहद खास

Mon, 05 Nov 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
pm modi visit kedarnath dham on diwali 2018
केदारनाथ में नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को सुबह नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जौलीग्रांट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य और भाजपा पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को पूर्व में तय समय से कुछ देरी से धाम पहुंचेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी प्रात: साढ़े दस बजे के बाद धाम पहुंचेंगे, जबकि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार उन्हें सवा नौ बजे पहुंचना था।



 

pm modi visit kedarnath dham on diwali 2018
pm modi in kedarnath dham

चमोली प्रशासन ने भी तेज की तैयारियां
सात नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर ली है। मौसम की खराबी या अन्य कारणों से संभावित इमरजेंसी लेडिंग के लिए जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों ने गौचर में तैयारियों का जायजा लिया।  
 

pm modi visit kedarnath dham on diwali 2018
pm modi in kedarnath dham

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मौसम खराब होने अथवा अन्य संभावित कारणों से गौचर में प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर लैडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, सफाई और ठहरने की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। रविवार को अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाईपट्टी से लेकर आईटीबीपी कैंप तक यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने सहित कई तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान एसपी तृप्ति भट्ट , एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi visit kedarnath dham on diwali 2018
pm modi in kedarnath dham

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे, दीपावली और कपाट बंद होने को लेकर केदारनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है। इसके लिए 15 कुंतल फूल धाम तक पहुंचा दिए गए हैं।  सात नवंबर को प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण को लेकर मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहर के कक्ष की साफ-सफाई पूरी कर दी गई है। सोमवार को मंदिर के अंदर और बाहरी क्षेत्र को 15 कुंतल फूलों सहित आम, बेलपत्री और पीपल के पत्तों की माला से सजाया जाएगा। ऊर्जा निगम द्वारा मंदिर के चारों तरफ रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई गई है, जिससे रात को मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि सोमवार से मंदिर की सजावट का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा अपने स्तर से तैयारियां की गई है। 
 

विज्ञापन
pm modi visit kedarnath dham on diwali 2018
pm modi in kedarnath dham

तिल के तेल से जगमगाएंगे दीये
केदारनाथ धाम में इस दीपावली पर मंदिर व परिसर में तिल के तेल से दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए छह कनस्तर तिल का तेल धाम पहुंचा दिया गया है। दीये पूरी रात जलते रहे। इसके लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed