प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार में अटूट आस्था रही है। पीएम मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे, लेकिन इस बार भी उन्हें अपनी एक इच्छा पूरी किए बिना ही जाना पड़ा। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।
PM Modi In Kedarnath: प्रधानमंत्री की बाबा केदार में अटूट आस्था, लेकिन इस बार भी अधूरी रह गई एक इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। लेकिन पीएम मोदी इस बार भी अपनी गरुड़ चट्टी जाने की इच्छा पूरा नहीं कर पाए।
20 अक्तूबर 2017 को पीएम मोदी ने गरुड़चट्टी क्षेत्र को विकसित करने की बात कही थी। तब उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक तीन किमी नया पैदल मार्ग बनाते हुए उसे केदारनाथ मंदिर से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर स्टील गार्डर पुल का निर्माण भी किया।
7 नवंबर 2018 को केदारनाथ भ्रमण के दौरान पीएम मोदी ने गरूड़चट्टी जाने की इच्छा जताई थी लेकिन तब रास्ता पूरा नहीं बन पाया था।
ये भी पढ़ें...PM Modi In Kedarnath: छठवीं बार बाबा के दर पर पीएम मोदी ने लगाई हाजिरी, की राष्ट्र कल्याण की कामना, तस्वीरें