फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ बस दुर्घटना: रुला देंगी हादसे की हकीकत बयां करती ये दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sat, 22 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
photos of bus accident on badrinath highway in karanprayag 
accident

भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर लौट रहे औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के श्रद्धालुओं की बस कर्णप्रयाग में दुर्घटना का श‌िकार हो गई। हादसे में दो मह‌िलाओं की मौत हो गई। जबक‌ि 34 श्रद्घालु बुरी तरह घायल हो गए। देख‌िए दर्दनाक तस्वीरें...

photos of bus accident on badrinath highway in karanprayag 
accident

बदरीनाथ हाईवे पर यह बस नगर क्षेत्र के राजनगर के पास सड़क से 100 फीट नीचे खेत में पलट गई। इससे दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हो गए। 

photos of bus accident on badrinath highway in karanprayag 
accident

इनमें गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को गौचर से हेलीकॉप्टर की मदद से हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट भेजा गया, जबकि पांच अन्य को एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। सभी यात्री महाराष्ट्र प्रदेश के औरंगाबाद जिले के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of bus accident on badrinath highway in karanprayag 
accident

शुक्रवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे बदरीनाथ से आ रही रूपकुंड ट्रेवल्स कंपनी की बस बदरीनाथ हाईवे पर उमा-महेश्वर आश्रम और एफएलटू के बीच अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खेत में पलट गई। पास में काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। 

विज्ञापन
photos of bus accident on badrinath highway in karanprayag 
accident

सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दो महिला श्रद्धालुओं ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed