फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर अब इस नए तरीके से हो रही तेल चोरी, आपकी आंखों के सामने होता है पूरा खेल, देखिए कैसे?

Sun, 15 Apr 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Apr 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump new trick to oil theft with customers video viral
Petrol Pump

पेट्रोल पंप पर तेल चोरी का अब नया तरीका अपनाया जा रहा है। हालांकि यह कहानी कोई नई नहीं है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरने वाले वाहन चालकों की आंखों के आगे ही उन्हें चूना लगा देते हैं, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगती। लाख सावधानी बरतने के बाद भी अक्सर लोग पेट्रोल भराते वक्त ठगी का शिकार हो ही जाते हैं।

Petrol pump new trick to oil theft with customers video viral
prtrol

इन दिनों सोशल मीडिया पर पेट्रोल की ठगी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देहरादून का ही बताया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में ठगी का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को किसी बाइकर ने अपने हेलमेट में लगे कैमरे से कैद किया है।

Petrol pump new trick to oil theft with customers video viral
petrol pump

वीडियो में बाइक सवार पेट्रोल भरने वाले से पांच सौ रुपये का पेट्रोल भरने को कहता है, साथ ही वो हाथ से भी पांच सौ रुपये का पेट्रोल भरने का इशारा करता है। लेकिन वाबजूद इसके पेट्रोल भरने वाला शख्स सौ रुपये का पेट्रोल भरकर मशीन रोक देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol pump new trick to oil theft with customers video viral
prtrol

इस पर बाइक सवार युवक उसे ठोकता है और फिर से पांच सौ रुपये का पेट्रोल भरने को कहता है, जिसके बाद पेट्रोल भरने वाला युवक मशीन में और चार सौ रुपये का पेट्रोल फीड करता है। और फिर बाइक में पेट्रोल भर देता है। लेकिन इसी दौरान वो बाइक सवार को सौ रुपये का चूना लगा देता है।
 

विज्ञापन
Petrol pump new trick to oil theft with customers video viral
prtrol

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि पेट्रोल भरने वाला युवक दूसरी बार में मशीन में चार सौ रुपये का आकड़ा फीड तो करता है लेकिन मशीन जीरो से शुरू करने की जगह पहले वाले सौ रुपये से ही शुरू कर देता है। बाइक सवार को यह लगा कि पहले सौ और बाद में चार सौ का मिलाकर पांच सौ रुपये का पूरा पेट्रोल भर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed