{"_id":"5c1fbc3dbdec2256e43d21c0","slug":"people-saw-girl-student-during-burn-but-not-save-her-youth-abscond","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाने के बाद रास्ते में आधे घंटे तक तड़पती रही छात्रा, देख रहे लोगों को भी नहीं आया तरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जलाने के बाद रास्ते में आधे घंटे तक तड़पती रही छात्रा, देख रहे लोगों को भी नहीं आया तरस
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद की छात्रा को जिंदा जलाए जाने के बाद वह आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक तड़पती रही। घटना के 22 मिनट बाद 108 सेवा पहुंची, लेकिन इस दौरान उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। हालांकि जब 108 सेवा पहुंची, उस समय घटनास्थल पर एक कार व कुछ लोग खड़े भी थे। इससे लगता है कि हमारी संवेदना उसी दिन मर गई थी।
2 of 5
आरोपी
छात्रा को 16 दिसंबर की शाम गहड़ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने पेट्रोल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। 108 सेवा के अनुसार किसी ग्रामीण ने 5.16 बजे छात्रा के जले होने की सूचना दी। 108 सेवा 5.38 पर घटना स्थल पर पहुंची। वहां करीब 10 मिनट छात्रा का उपचार कर उसे एंबुलेंस में रखा गया।
3 of 5
छात्रा की हालत जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र
108 कर्मियों ने एंबुलेंस में लगातार उसके प्राथमिक उपचार को जारी रखा। 6.10 बजे पीड़ित छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया। इस दौरान घटना व 108 सेवा के घटनास्थल पर पहुंचने के बीच आधे घंटे से भी ज्यादा समय में किसी ने भी तड़पती छात्रा अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
108 सेवा के जिला समन्वयक आशीष नेगी ने बताया कि किसी ग्रामीण की सूचना पर 108 सेवा तत्काल पौड़ी से रवाना हो गई थी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित छात्रा के उपचार में हरसंभव मदद की।
विज्ञापन
5 of 5
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
दुख की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। आरोपी को कड़ी कानूनी सजा जल्द से जल्द दिलाए जाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।
-कामेश्वर राणा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी पौड़ी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।