केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार हर मां-बहन का दर्द समझती है। इसलिए सरकार अपने खर्चे पर प्रत्येक पात्र परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस का कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। कहा इस योजना का उद्देश्य मां-बहनों को धुएं के कष्ट से मुक्ति दिलाना है। देहरादून जिले के विकासनगर में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली।
PM मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पाने के लिए लोगों में मारामारी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म जमा कराने को लोगों में मारामारी मची रही। कई बार स्थिति इतनी खराब हो गई गई कि पुलिस कर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा। अव्यवस्थाओं से नाराज कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आयोजकों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
हंगामा होने पर कार्यकर्ताओं को ही फार्म एकत्र करने पड़े। वहीं इस बीच एक युवती नेहा तोमर मंच पर पहुंच गई। उसने माइक से सभी लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इसे लेकर उसने जमकर हंगामा काटा। आयोजकों पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रविवार को हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने 2200 पात्रों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने दो साल के अंदर उत्तराखंड के हर परिवार को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का दावा किया। कहा इसके लिए प्रदेश में सत्रह वितरण केंद्र खोले जाएंगे। जिससे नौजवानों को भी रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा की उम्मीद से कई ज्यादा भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम सरकारी था, लेकिन भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे भुनाने की भरपूर कोशिश की। इसमें भाजपा काफी हद तक सफल भी रही। कार्यक्रम में जुटी भीड़ को देख भाजपा नेताओं के भी चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के स्थानीय नेता कई दिनों तक जुटे हुए थे।