देहरादून में अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आगाज हो गया। ज्योतिष महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में ज्योतिषी पहुंचे हैं। ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में माहिर एस्ट्रोलॉजर लोगों को निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। तस्वीरों में लोगों की भीड़ देखकर उत्साह देख सकते हैं। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चलेगा।
इससे पहले सुबह ठीक 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी उपस्थित रहे। तस्वीर में देखें अपने नंबर का इंतजार करते लोग।
ज्योतिष महाकुंभ के लिए सीएम ने अमर उजाला के कार्य की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल ने कहा कि अनोखा विज्ञान हमारे देश में है। कहा, ज्योतिष को उत्तराखंड पर्यटन की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और पलायन रुकेगा।
इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो भारत में परिचित है। दुनिया में नाम नहीं कमा सकी। कहा, बाबा रामदेव ने योग को दुनिया भर में पहचान दिलाई। तस्वीर में देखें, अपने नंबर का इंतजार करते लोग।
ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम में लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग चेंबर बनाए गए हैं। तस्वीर में देखिए, अपने नंबर का इंतजार करते लोग।