फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किल में संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत', 25 को यहां सिनेमाघरों में नहीं चलेगा शो

Wed, 24 Jan 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
 padmavat will not display on 25 january in roorkee cinema hall
padmavat

फिल्म पद्मावत का विरोध नहीं थम रहा है। इस बीच यहां सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हाथ खड़े कर लिए हैं।



 

 padmavat will not display on 25 january in roorkee cinema hall
padmavat

रुड़की में सिनेमाघरों के मालिकों की तरफ से राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल को शहर के सिनेमाघरों में ‘पद्मावत’ नहीं दिखाने का आश्वास दिया है। सिनेमाघरों के मालिकों ने कहा जब तक फिल्म को लेकर चल रहे विवाद का हल नहीं हो जाता तब तक फिल्म नहीं चलाई जाएगी।

 padmavat will not display on 25 january in roorkee cinema hall
padmavat

रविवार को राजपूत समाज की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के नीलम सिनेमा और आरआर सिनेमा के मालिकों से वार्ता की। समाजसेवी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नीलम सिनेमा के मालिक अभिषेक चंद्रा और आरआर सिनेमा के पार्टनर ललित गोयल ने आश्वासन दिया है कि वे राजपूत समाज के साथ है। जब तक फिल्म को लेकर विवाद का हल नहीं हो जाता तब तक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 padmavat will not display on 25 january in roorkee cinema hall
padmavat

वहीं, राजधानी देहरादून में विभिन्न संगठनों ने विवादित फिल्म पद्मावत को रिलीज न करने के खिलाफ एकजुटता दिखाई। सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में धरना देकर मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फिल्म को रिलीज न किया जाए। मल्टीप्लेक्स मालिक ने संगठन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया तो वह धरना खत्म कर चले गए।

विज्ञापन
 padmavat will not display on 25 january in roorkee cinema hall
padmavati

उत्तराखंड क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स पहुंचे। उन्होंने पद्मावत को विवादित फिल्म और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म बताते हुए इसे रिलीज न करने की अपील की। उन्होंने मल्टीप्लेक्स के मालिकों से इस संबंध में बात की। वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस राघव ने सभी मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल मालिकों से कहा कि पद्मावती देश की सभी महिलाओं की आदर्श हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed