अगर पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी स्वस्थ होते और अस्पताल में भर्ती न होते तो उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी अपूर्वा शुक्ला से दिल्ली में शादी नहीं करते। लेकिन पिता के अस्वस्थ होने के चलते रोहित ने दिल्ली में ही शादी करने का निर्णय लिया।
2 of 10
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रोहित शेखर तिवारी ने पिछले साल 31 मार्च को इंदौर की अपूर्वा शुक्ला से दिल्ली में सगाई की थी। इसके बाद रोहित ने 11 मई को दिल्ली में पांच अशोका रोड स्थित आनंद भवन में सात फेरे लिए थे। इस शादी में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ ही उत्तराखंड से भी कई वीवीआईपी पहुंचे थे।
कैसे उलझी रोहित शेखर तिवारी के मर्डर की गुत्थी, जानिए इस केस से जुड़ीं 10 बड़ी बातें...
3 of 10
रोहित शेखर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जिस समय रोहित शेखर अपूर्वा के साथ सात फेरों में बंध रहे थे उस वक्त उनके पिता एनडी तिवारी दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उस दौरान एनडी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसे लेकर रोहित और उनके अन्य परिजन भी खासे चिंतित थे।
4 of 10
रोहित शेखर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पिता की खराब हालत के मद्देनजर रोहित ने दिल्ली में ही शादी की और कम से कम समय में सभी रस्में पूरी करने की कोशिश की। शादी के अगले ही रोज वो अपूर्वा के साथ मैक्स अस्पताल पहुंचे थे और अपने पिता का आशीर्वाद लिया था।
5 of 10
रोहित शेखर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उस दौरान रोहित ने अपने कुछ करीबियों और मीडियाकर्मियों से यह इच्छा जाहिर की थी कि अगर उनके पिता स्वस्थ होते तो वो अपूर्वा के साथ उत्तराखंड में सात फेरे लेते। लेकिन पिता के अस्वस्थ होने के चलते उन्होंने दिल्ली में शादी करने का फैसला लिया।