फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी की वादियों विंटर लाइन की छटा: सूर्यास्त पर ठहर जाते हैं कदम, इन महीनों में दिखता है रंगों का अनूठा संगम

Tue, 27 Oct 2026 02:42 PM IST
Renu Saklani सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 27 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

पहाड़ों की रानी मसूरी में सूर्यास्त का वक्त इन दिनों खास प्राकृतिक नजारे के लिए जाना जाता है। दून घाटी के ऊपर लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की पट्टी आसमान को ऐसा रूप देती है कि पर्यटक इसे कैमरों में कैद करने के लिए रुक जाते हैं।

विज्ञापन
Mussoorie winter line a stunning sunset spectacle that draws tourists from november to february
मसूरी की वादियों विंटर लाइन की छटा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन दिनों मसूरी में विंटर लाइन का अद्भुत नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। सूर्यास्त के समय दून घाटी के आसमान में उभरती रंगों की अनूठी छटा देखने के लिए पर्यटक माल रोड पर ठहर रहे हैं। यह प्राकृतिक घटना सामान्यतः नवंबर से फरवरी के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक दिखाई देती है।



मसूरी को प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है, जिसमें विंटर लाइन भी शामिल है। क्षितिज पर लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की पट्टी आसमान को विशेष सुंदरता प्रदान करती है। यह नजारा मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी देखा जा सकता है। पर्यटक मालरोड, लालटिब्बा, गनहिल, विंसेट हिल, सिस्टर बाजार, राधा भवन स्टेट, सर्कुलर रोड, कुलड़ी और शहर के दक्षिणी हिस्सों से इसे देख सकते हैं।

Trending Videos
Mussoorie winter line a stunning sunset spectacle that draws tourists from november to february
मसूरी की वादियों विंटर लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साफ मौसम में सूर्यास्त के समय आसमान में रंगों की बदलती छटा पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बनती है। प्रसिद्ध लेखक गणेश सैली ने कहा कि मसूरी की दुनिया के पर्यटन स्थलों में अलग पहचान है।


 

Mussoorie winter line a stunning sunset spectacle that draws tourists from november to february
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि प्रकृति ने इस शहर को कई खास खूबियों से नवाजा है। विंटर लाइन ऐसा ही अनमोल उपहार है, जो मसूरी की खूबसूरती को विशिष्ट बनाता है। माल रोड पर घूमते पर्यटक इस मनमोहक दृश्य को निहारने के लिए रुक जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie winter line a stunning sunset spectacle that draws tourists from november to february
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसमान में बिखरे रंगों को अपने कैमरों में कैद करने की होड़ भी दिखाई देती है। हरियाणा से आए पर्यटक प्रदीप सिंह ने इस नजारे को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा कि आसमान में रंगों की अद्भुत छटा देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया और यह दृश्य उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा।
 

ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई

विज्ञापन
Mussoorie winter line a stunning sunset spectacle that draws tourists from november to february
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि विंटर लाइन देखने के लिए शहर में व्यू पॉइंट विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यटकों को इस प्राकृतिक नजारे से परिचित कराना है। इससे कम पर्यटन वाले मौसम में भी मसूरी के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed