फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie Accident: घायल बोले- नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस

Sun, 02 Apr 2023 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Apr 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie Bus Accident: Injured Passengers said driver seemed drunk was dancing to songs
मसूरी में बस खाई में गिरने से बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

मसूरी से चली बस के चालक की हरकतों को देखकर शुरुआत में ही सवारियां आशंकित हो गई थीं। घायलों के अनुसार चालक नशे में लग रहा था। कई जगह ऐसा लगा कि वह बस से नियंत्रण खो देगा। हुआ भी ऐसे ही। वहां न तो कोई बड़ा मोड़ था और न कोई बाधा। चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग संभाला हुआ था और दूसरे से मुंह में गुटखा डालने लगा। इसी बीच बस खाई की ओर चली गई।



Mussoorie Bus Accident: देवदूत बने ITBP और SDRF के जवान, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ऐसे बचाई 38 जिंदगियां

हादसे में घायल हुए दिल्ली के जितेश बस में इंजिन बोनेट के समानांतर बनी सीट पर बैठे हुए थे। जितेश को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उन्होंने दून अस्पताल में मीडिया को चालक की हरकतों के बारे में बताया। जितेश के अलावा भी कई अन्य घायलों ने चालक के नशे में होने और अजीब हरकतें करने की बात कही।

Uttarakhand: सितारगंज में आमने-सामने की टक्कर से दो कारों के उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, एक की मौत, 11 घायल

घायलों ने बताया कि बस चालक काफी नशे में लग रहा था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बस को चलाते ही उसने तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। इन गानों पर वह झूम भी रहा था। बीच में कई मोड़ आए। वहां भी उसने अजीब तरह से गाड़ी मोड़ी। हर बार लगा कि टकरा जाएंगे। हर बार ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।

Mussoorie Bus Accident: Injured Passengers said driver seemed drunk was dancing to songs
मसूरी में बस खाई में गिरने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अभी बस को चले हुए 15 से 20 मिनट ही हुए थे कि चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग पकड़ा और जेब से गुटखा निकाल लिया। उसने मुंह से गुटखे का रैपर फाड़ा और मुंह में डाला। अगले ही पल बस खाई में चली गई। मैक्स अस्पताल में आए घायल मुकुल सिसौदिया ने बताया कि वे आगे की तरफ खिड़की के पास बैठे हुए थे। ऐसा लगा कि जैसे चालक को बस चलानी ही न आती हो।

Mussoorie Bus Accident: Injured Passengers said driver seemed drunk was dancing to songs
मसूरी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे में घायल छह बच्चों को दून अस्पताल में लाया गया था। बच्चों को काफी चोटें थीं। एक बच्चे ने चंचलता में पुलिस अधिकारी से कहा कि अंकल ड्राइवर हमें गिराकर भाग गया। पुलिस अंकल आपने उसे पकड़ा क्या। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie Bus Accident: Injured Passengers said driver seemed drunk was dancing to songs
अस्पताल में बैठा हनीमून पर आया जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

आगरा निवासी मुकुल सिसौदिया की शादी बीती 15 फरवरी को हुई थी। वह पत्नी रजनी के साथ ट्रेन से दो दिन पहले देहरादून पहुंचे थे। इसके बाद बस से ही मसूरी गए। वहां दो रात ठहरने के बाद इस बस में सवार हुए थे। मुकुल ने बताया कि वह खाई से अपनी पत्नी के साथ खुद ही बाहर आ गए थे। लेकिन, ऊपर आकर बेहोशी जैसी हालत हो गई।

विज्ञापन
Mussoorie Bus Accident: Injured Passengers said driver seemed drunk was dancing to songs
मसूरी में बस खाई में गिरने से बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में उन्हें छह अन्य घायलों के साथ मैक्स अस्पताल लाया गया। लेकिन, कुछ देर बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। मुकुल ने बताया कि वह अपने घर में इकलौते बेटे हैं। भगवान का लाख-लाख शुक्रिया कि उन्होंने हम दोनों के साथ अन्य लोगों की भी जान बचा ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed