प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया। वे कर्नाटक में पांच बीघा जमीन पर बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका स्थापित करेंगे जिससे बदरीनाथ और केदारनाथ में अब चंदन की कमी नहीं होगी।
2 of 5
बदरीनाथ धाम में मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति से इस विषय में बात की। साथ ही इस बात को लेकर समिति और उनके बीच सहमति भी बन गई है। मुकेश अंबानी ने इस वर्ष बदरीनाथ धाम में चंदन और केसर के लिए दो करोड़ रुपए भी मंदिर समिति को दिए हैं।
3 of 5
बदरीनाथ में मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे थे। उनके साथ रिलायंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश बासी भी मौजूद थे। अंबानी ने करीब बीस मिनट तक बदरीनाथ मंदिर में चल रही बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने गीता पाठ पूजा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने बीकेटीसी के अधिकारियों से भेंट की।
4 of 5
मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ में चंदन के लिए प्रतिवर्ष मंदिर समिति को तमिलनाडू और कर्नाटक की छान मारनी पड़ती है। कर्नाटक में चंदन के प्लांटेशन का प्रस्ताव मुकेश अंबानी के सामने रखा तो उन्होंने कर्नाटक में पांच बीघा भूमि पर बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका की स्थापना के लिए अपनी सहमति दी है।
5 of 5
केदारनाथ धाम में मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने बाबा के स्वयंभू लिंग पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन 20 मिनट पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा का अभिषेक कर जलाभिषेक किया। इस मौके पर पुजारियों ने उन्हें प्रसाद भेट किया। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ धाम में रहने के बाद मुकेश अंबानी देहरादून के लिए लौट गए।