अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मसूरी में बर्फबारी का मजा लिया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की।
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर बर्फबारी के बीच घूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी बर्फबारी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की हैं। वीडियो में अभिनेता अक्षय कुमार आसमान से गिर रही बर्फ के बीच मुस्कुराते हुए पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में अक्षय कुमार ने लिखा है कि ऐसी नौकरी पाने के लिए आभारी हूं जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है। अक्षय कुमार ने मसूरी के बारलोगंज में शूटिंग की। शहर में अक्षय कुमार के पहुंचने की खबर सुनते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में बर्फबारी हुई तो अक्षय कुमार खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने यहां बर्फबारी में खूब तस्वीरें खिंचवाई। और अपने सोशल मीडिया पर साझा की।
3 of 5
होटल प्रबंधन द्वारा अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह का किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और रकुलप्रीत सिंह का एक होटल पहुंचने पर होटल प्रबंधन ने स्वागत किया। शहर में अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह के पहुंचने की खबर सुनते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
4 of 5
मसूरी में अक्षय कुमार और रकुल प्रीत
- फोटो : अमर उजाला
लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिल्म यूनिट के सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं शूटिंग स्थल से मीडिया कर्मियों को भी दूर रखा गया।
5 of 5
मसूरी में बर्फबारी, अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और बाउंसरों ने लोगों के मोबाइल से भी फोटो नहीं खींचने दी। कई बार फोटो खिंचने पर बाउंसरों की लोगों के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई।अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी बर्फबारी का मजा लेने के साथ ही खूब तस्वीरें खींची। और सोशल मीडिया पर साझा की।