फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः कुमाऊं में 21 सड़कें खुलीं, 59 अब भी बंद, तस्वीरें

Sun, 09 Jul 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 09 Jul 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
monsoon impact in kumaun
landslide

कुमाऊं में बारिश की रफ्तार थम जाने से लोगों को कुछ राहत तो मिली लेकिन लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। कुमाऊं में 59 आंतरिक मार्गों पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो सका है। हालांकि 21 सड़कें खोली जा चुकी हैं। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना से काकड़ीघाट के बीच वाहनों की आवाजाही मौसम के मिजाज पर निर्भर है।

monsoon impact in kumaun
landslide

यदि मौसम साफ रहा तो इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी और यदि मौसम खराब रहा तो एनएच से अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन पहले की तरह वाया रामगढ़, क्वारब होते हुए गुजरेंगे। कोश्या कुटौली के जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को मार्ग का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। 

monsoon impact in kumaun
landslide

नैनीताल जेले में नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग में टूटा पहाड़ के पास मलबा आने का क्रम जारी है। बनकोट- चडियूला, देवीपूरा -सौड़ समेत 12 ग्रामीण मोटर मार्ग अब तक बंद हैं। बागेश्वर जिले में कपकोट-पिंडारी सहित जिले की नौ सड़कें अभी भी बंद हैं तो कठपुडियाछीना-शेराघाट समेत करीब तीन सड़कें खोल दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon impact in kumaun
landslide

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर खिरचना के पास मलबा और पत्थर गिरने से यातायात तीन घंटे तक बंद रहा। इस सड़क पर दोनों तरफ से कई वाहन फंसे रहे। थल-मुनस्यारी मार्ग पर छोटे वाहन चलने लगे हैं। तेजम-शामा समेत पांच अन्य मार्गों पर भी यातायात बहाल हो गया है।

विज्ञापन
monsoon impact in kumaun
landslide

पिथौरागढ़ जिले के 19 आंतरिक मार्ग अब भी बंद हैं। चंपावत जिले में  मंच-नीड़, बगोटी-डुंगरालेटी समेत 14 सड़कें अब भी बंद हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही वाहनों के आवागमन का सिलसिला जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed