राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी। वहीं, कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में भी जमकर मानसूनी बरसात हुई। इसके चलते रविवार के बावजूद लोग अपने घरों से कम निकले और बाजार सूने नजर आए।
2 of 5
monsoon rain
- फोटो : amarujala
नैनीताल में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून में 37 मिमी बारिश हुई। जबकि एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक 4608 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
3 of 5
monsoon rain
- फोटो : amarujala
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मानसून ने राजधानी देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी के छूटे जिले समेत सभी इलाकों को कवर कर लिया। प्रदेश में मानसून के बाद ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है।
4 of 5
monsoon rain
- फोटो : amarujala
रविवार सुबह से ही अधिकांश क्षेत्रों में खूब बारिश हुई। राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादार हिस्सों में मानसूनी वर्षा रिकॉर्ड की गई। नैनीताल में पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
5 of 5
monsoon rain
- फोटो : amarujala
बनबसा में 60, हल्द्वानी, पंतनगर व धारचूला में 50 मिमी, उखीमठ व उत्तरकाशी में 40 मिमी और जसपुर में 30 मिमी बारिश हुई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 60 घंटों के दौरान कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों मे तेज और भारी बारिश हो सकती है। एकाएक होने वाली तेज बारिश से नुकसान होने की आशंका रहेगी।