फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलबे में इस कदर दबे थे तीन मासूम कि देखते ही मच गई चीख-पुकार, फिर हुआ चमत्कार, तस्वीरें...

Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Miracle Save Childrens Life during Buried under collapse Wall in Haridwar
Wall collapse

उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार को आश्रम की दीवार गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। तीन मासूम मलबे में इस कदर दब गए कि देखने वाले चिल्लाने लगे। इसके बाद ऐसा चमत्कार हुआ कि बच्चे वहां से सही सलामत वापस निकल आए। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना को घरवाले चमत्कार से कम नहीं मान रहे। 

Miracle Save Childrens Life during Buried under collapse Wall in Haridwar
मलबे में दबा बच्चा

आनन-फानन में घायल मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। गुस्साए लोगों ने जानकारी आश्रम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर हंगामा काटा। 

Miracle Save Childrens Life during Buried under collapse Wall in Haridwar
मलबे में दबा बच्चा

आश्रम में चल रहे काम के दौरान आश्रम की करीब 12 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर ढह गई। परिणाम स्वरूप कैलाश गली में खेल रहे मासूम छह वर्षी ईशा पुत्री मोहित, चार वर्षीय अशुंमन पुत्र पवन गिरि, तीन वर्षीय हरमन पुत्र पवन कश्यप एवं 30 वर्षीय अतुल गिरि मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय नागरिक एकत्र हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miracle Save Childrens Life during Buried under collapse Wall in Haridwar
मलबे में दबा बच्चा

आनन-फानन में मलबे में दबे तीनों मासूमों और युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने ईशा और हरमन के पैर में चोट आने पर उपचार देकर घर भेज दिया। जबकि सिर में चोट आने के चलते अंशुमन को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Miracle Save Childrens Life during Buried under collapse Wall in Haridwar
Wall collapse

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी नवीन सेमवाल, सप्तऋषि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान, एसआई वीरेंद्र सिंह ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर, गुस्साए आमजन ने आश्रम प्रबंधन के खिलाफ हंगामा काटा। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed