फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Election: 'आप' की जीत का उत्तराखंड में मना जश्न, आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों पर थिरके कार्यकर्ता

Wed, 07 Dec 2022 10:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Dec 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
MCD Election Result: Aam aadmi party victory celebrated in Uttarakhand Photos
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एमसीडी के चुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में भी जश्न मनाया। देहरादून में पार्टी प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर जश्न मनाया।



Draupadi Murmu: कल देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ प्रोजेक्टों का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण

इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम में काबिज भाजपा का सफाया कर दिया है। दिल्ली की जनता ने आप को बहुमत देकर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो काम किए हैं, उनके आगे झूठ-फरेब, जात-पात की राजनीति नहीं चलेगी। पार्टी उपाध्यक्ष डॉ.आरपी रतूड़ी ने आह्वान किया कि उत्तराखंड में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा।

MCD Election Result: Aam aadmi party victory celebrated in Uttarakhand Photos
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। जिसका लाभ आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं, हरिद्वार में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आतिशबाजी की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मध्य हरिद्वार क्षेत्र में विजय जुलूस भी निकाला। 

MCD Election Result: Aam aadmi party victory celebrated in Uttarakhand Photos
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर कार्यकर्ताओं की पैनी नजर रही। अधिकतर सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के साथ हरिद्वार में कार्यकर्ता विवेक विहार कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र होने लगे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि दिल्ली सरकार ने आम जनता का दिल जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MCD Election Result: Aam aadmi party victory celebrated in Uttarakhand Photos
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा नतीजों में भी आप सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।  प्रांतीय नेता हेमा भंडारी ने इसे केजरीवाल सरकार की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया।

विज्ञापन
MCD Election Result: Aam aadmi party victory celebrated in Uttarakhand Photos
आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि भविष्य में उत्तराखंड में भी आप निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान अनिल सती, मयंक गुप्ता, पवन कुमार, दीप्ति चौहान, ममता सिंह, जुल्फीकार, खलील अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed