ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्ष्मोली गांव से करीब डेढ़ किमी आगे कंडोली के समीप बस और मैक्स की भिंड़त हो गई। दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए।
2 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से दो बच्चों समेत सात घायलों को रेफर किया गया है। मैक्स में ड्राइवर समेत रुद्रप्रयाग जिले के 12 लोग सवार थे। इधर, उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर अनुराधा पाल के अनुसार मैक्स चालक द्वारा ओवर स्पीड और गलत दिशा से दूसरे वाहन को ओवर टेक करने की वजह से हादसा हुआ है।
3 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहे बस चालक ने जब टैक्सी को गलत साइड में दौड़ते देखा, तो उसने ब्रेक मार दिए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे में सोनी नौटियाल (26) पत्नी पवन नौटियाल सिल्ली रुद्रप्रयाग, विजय लाल (38) पुत्र प्रेम लाल स्वारी ग्वांस रुद्रप्रयाग और एक किशोर अज्ञात की मौत हो गई।
4 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अनीता, भावना व भावेश (डांगी रुद्रप्रयाग), यशवंत सिंह(स्यूर रुद्रप्रयाग), राजकुमार (रुद्रप्रयाग), प्रियांशी व प्रिंस (सिल्ली रुद्रप्रयाग), रघुनाथ सिंह (विंदरा पौड़ी), अनिल भट्ट (बड़कोट चौरास टिहरी), भुवनेश पुरोहित (सणगू रुद्रप्रयाग), रविंद्र सिंह (टैक्सी ड्राइवर निवासी ग्वाड़ रुद्रप्रयाग), नंदन सिंह (गैरसैंण चमोली), राधे जाधव (सिपीया मुंगेर बिहार), जोरिक जाधव व उनकी पत्नी पविया देवी (वशीपुर बक्शीसराय बिहार) घायल हो गए।
5 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मददगार दौड़ पड़े। बागवान निवासी महेश भट्ट व विनोद रौथाण ने जैसे ही दुर्घटना के बारे में सुना, वह मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बुरी तरह से घायल प्रिंस को देखा और उसे स्कूटी में लेकर मेडिकल कॉलेज आने लगे। रास्ते में किसी अन्य मददगार ने उन्हें लिफ्ट दी। वहीं कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, विभोर बहुगुणा समेत अन्य लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।