फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन की भेजी राखी भी कलाई पर नहीं सजा पाया भाई, पत्नी और बेटी से किए वादे भी रह गए अधूरे, तस्वीरें

Mon, 07 Aug 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 07 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
major kamlesh pandey sister send rakhi before raksha bandhan to him
kamlesh

देश की रक्षा में तैनात भाई को तीन द‌िन पहले ही भेजी गई राखी भी भाई अपनी कलाई पर नहीं सजा पाया। सूनी कलाई से भी भाई इस दुन‌िया से व‌िदा हो गया। भाई के शहीद होने की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। तस्वीरें...

major kamlesh pandey sister send rakhi before raksha bandhan to him
kamlesh

आतंकियों की गोली ने एक परिवार की हजारों खुशियां छीन ली हैं। मां-पिता, पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई को कुछ सूझ नहीं रहा है कि वह अपना दर्द साझा करें या परिवार के अन्य सदस्यों को संभाले।

major kamlesh pandey sister send rakhi before raksha bandhan to him
kamlesh

 मेजर कमलेश के नहीं होने का मतलब कोई उस बहन से पूछे, जिसने तीन दिन पहले ही भाई को राखी इस उम्मीद से भेजी थी कि वह भाई की कलाई पर सजेगी, लेकिन आज (शुक्रवार) जब भाई का पार्थिव शरीर आएगा तो उसकी कलाई सूनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
major kamlesh pandey sister send rakhi before raksha bandhan to him
kamlesh

बेटी का जन्मदिन पर पिता के लिए इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। पत्नी से किए गए न जाने कितने वादे एक पल में टूट गए। कई ऐसे सवाल मां की नम आंखों में तैर रहे हैं, जिनका जवाब शायद अब किसी के पास अब नहीं है।  

विज्ञापन
major kamlesh pandey sister send rakhi before raksha bandhan to him
kamlesh

मेजर कमलेश पांडे की बहन बीना पंत ने तीन दिन पहले ही अपने भाई को राखी भेजी थी। मेजर कमलेश ने पहले कहा था कि वह जुलाई में आएगा। इसके बाद कहा कि वह अगस्त के पहले हफ्ते में घर आएगा। मेजर कमलेश पांडे की बहन बीना पंत के पति प्रकाश पंत ने बताया कि मेजर ने बाद में बहन को फोन कर कहा था कि वह राखी भेज दे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed