अब डाकियों द्वारा देश के सुदूर और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोग अपने दरवाजे पर बैंकिंग सुविधाएं पा सकेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पोस्ट पेमेंट बैंक की 650 शाखाओं और 3250 एक्सेस प्वाइंट का उद्घाटन किया गया।
उत्तराखंड परिमंडल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के डाकघरों के 11,000 के करीब पोस्टमैन ‘आपका बैंक-आपके द्वार’ के तहत सीधे दरवाजे पर बैंकिंग सेवाएं देंगे। इस योजना के तहत एक लाख खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है। अभी प्रदेश में 3065 खाते खोले जा चुके हैं।
3 of 10
india post payment bank
- फोटो : amar ujala
शनिवार को जीपीओ स्थित डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का शुभारंभ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत रहे। वहीं वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आईपीपीबी का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम ने राजधानी में इसका शुभारंभ किया और अपना खाता भी खुलवाया।
देश के सभी 40 हजार डाकियों और दो लाख से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवकों को इस काम में लगाया जाएगा। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आधार कार्ड से आप इसमें खाता खुलवा सकते हैं। इसमें खाताधारक को अपना खाता अथवा पिन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।