फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: महाशिवरात्रि पर भोले के भक्तों को मंदिर में जलाभिषेक पर रोक, साध्वी प्राची को भी बाहर से लौटाया, तस्वीरें...

Sun, 19 Jul 2020 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2020: Haridwar Police Return sadhvi prachi from Lord shiva temple, Photos
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए आज महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक पर रोक लगा दी है। इस दौरान श्रद्धालु शिवालयों में नहीं जा पाएंगे और ना ही उन्हें मंदिरों में जाकर जलाभिषेक की अनुमति है। शिवालयों और अन्य मंदिरों में केवल पुजारी ही पूजा पाठ कर सकेंगे।

Mahashivratri 2020: Haridwar Police Return sadhvi prachi from Lord shiva temple, Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके चलते प्रशासन ने शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के बाहर सुबह से ही पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस को सख्त निर्देश हैं कि कोई भी भक्त शिवालय में प्रवेश न कर पाए। इसके चलते सुबह दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचीं साध्वी प्राची को भी पुलिस ने बाहर से ही लौटा दिया। 

Mahashivratri 2020: Haridwar Police Return sadhvi prachi from Lord shiva temple, Photos
- फोटो : अमर उजाला

सुबह कुछ भक्त दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी वहां से लौटा दिया। मंदिर का गेट बंद कर दिया गया है। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने भी शिवरात्रि पर केवल अनुष्ठान किया। वहीं, आश्रम में ही पूजा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2020: Haridwar Police Return sadhvi prachi from Lord shiva temple, Photos
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि पुलिस ने शहर के बड़े मंदिरों में जलाभिषेक पर रोक लगाई हो, लेकिन कुछ भक्तों ने अपने मोहल्लों में बने शिवमंदिरों में जाकर भोले का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्लुओं को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी हिदायत दी गई। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2020: Haridwar Police Return sadhvi prachi from Lord shiva temple, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि  प्रदेश की सीमाओं पर पहले से ही पुलिस और पीएसी तैनात है। वहीं, सोमवार को सोमवती अमावस्या के गंगा स्नान पर भी प्रशासन पहले से ही रोक लगा चुका है। इसके लिए हरकी पैड़ी पर भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed