महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज देवभूमि की शिवालयों में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सीाएम धामी, राज्यपाल सहित कैबिनेट मंत्रियों ने शिवालयों में जलाभिषेक ्किया। चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महाशिवरात्रि पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं।
उन्होंने कहा यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
2 of 10
गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री रेखा आर्य ने अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
3 of 10
नीलकंठ में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
मंत्री ने कहा आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है। इस दिन जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व है।
4 of 10
महाशिवरात्रि पर लगा मेला।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य नजारा देखने को मिला। शिव -बरात में भारी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए।
5 of 10
सीएम पुष्कर सिंह धामी जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सप्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर भूमि पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी। कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण का भूमि पूजन करने का उन्हें सौभाग्य मिला। कहा कि भविष्य में यहां के लिए कई योजनाएं संचालित की जाएंगी जिनका लाभ क्षेत्रीय जनता को अवश्य मिलेगा।