{"_id":"5c7cc4bcbdec227f1c76cd18","slug":"maha-shivaratri-2019-ravan-austerity-and-sacrifice-nine-heads-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2019: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने यहां किया था तप, दी थी नौ सिरों की आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2019: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने यहां किया था तप, दी थी नौ सिरों की आहुति
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वैरासकुंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवभूमि के इस मंदिर में रावण से जुड़ी ये निशानी आज भी मौजूद है। उत्तराखंड के गोपेश्वर में दशोली गढ़ के वैरासकुंड में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने तप कर अपने नौ सिरों की आहुति दी थी।
2 of 5
वैरासकुंड
स्कंद पुराण के केदार खंड में दसमोलेश्वर के नाम से वैरासकुंड क्षेत्र का उल्लेख किया गया है। वैरासकुंड में जिस स्थान पर रावण ने शिव की तपस्या की वह कुंड, यज्ञशाला और शिव मंदिर आज भी यहां विद्यमान है।
3 of 5
वैरासकुंड
वैरासकुंड के बारे में मान्यता है कि त्रेता युग में इसी स्थान पर रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न कर सिद्धी प्राप्ति के लिए अपने नौ सिरों की आहुति दी थी। रावण जैसे ही यज्ञकुंड में अपने दसवें सिर की आहुति देने लगा, तभी भगवान शिव प्रकट हो गए और रावण को सिर की आहुति देने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैरासकुंड
इसी स्थान पर भोलेनाथ ने रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे बलशाली होने का वरदान दिया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर पौराणिक और पुरातत्व महत्व की अनेक चीजें आज भी विद्यमान हैं। कुछ समय पहले यहां खेत में खुदाई के दौरान एक अन्य कुंड मिला है, जबकि आस-पास खुदाई करने पर प्राचीन पत्थर निकलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वैरासकुंड
60 वर्षीय त्रिलोचन प्रसाद और मदन का कहना है कि वैरासकुंड रावण की तपस्थली है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि मान्यता है कि रावण ने चमोली जिले के वैरासकुंड में तप कर अपने नौ सिरों की यज्ञाहुति दी थी। पुराणों में भी रावण द्वारा हिमालय क्षेत्र में तप किए जाने का उल्लेख है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।