फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atiq Ashraf Murder: माफिया अतीक का उत्तराखंड में भी रहा था दखल, 2006 में पहली बार सुनाई दी थी खौफ की गूंज

Mon, 17 Apr 2023 09:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed Uttarakhand connection Atiq henchmen had committed robbery in Munikireti read More Updates
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद का एक समय उत्तराखंड में भी दखल रहा था। दरअसल, अतीक अहमद की गैंग से जुड़े गुर्गों ने 17 साल पहले मुनिकीरेती में कार सवार सुनारों से हथियारों के बल पर लाखों के जेवर और नकदी लूटी थी। पुलिस ने उस समय डकैती का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही सभी बदमाशों की गिरफ्तारी कर कुछ जेवर और नकदी भी बरामद की थी।



वहीं, अतीक की हत्या के बाद से उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रयागराज निवासी माफिया अतीक अहमद के नाम का इतना खौफ था कि उसका नाम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में गूंजता था। उसकी गैंग से जुड़े लोग उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम देते थे। उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में उसके नाम और खौफ की गूंज पहली बार 2006 में सुनाई दी थी।

दरअसल, माफिया अतीक अहमद की गैंग से जुड़े गुर्गों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर मुनिकीरेती में डकैती डाली थी। गुर्गों ने डकैती उस समय डाली थी, जब रुद्रप्रयाग से कार सवार कुछ सुनार सोने-चांदी के जेवर लेकर ऋषिकेश आ रहे थे। डकैती से पहले बदमाशों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी की कार नंबर प्लेट और बत्ती का प्रयोग किया था।

Mafia Atiq Ahmed Uttarakhand connection Atiq henchmen had committed robbery in Munikireti read More Updates
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

इसी कार की वजह से वह आसानी से वारदात के बाद फरार हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि डकैती का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो अतीक के गैंग से जुड़े गुर्गों के नाम की पुष्टि हुई थी।

Mafia Atiq Ahmed Uttarakhand connection Atiq henchmen had committed robbery in Munikireti read More Updates
पर्व सांसद अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद पुलिस ने प्रयागराज में दबिश देकर सभी बदमाशों की गिरफ्तारी की थी। साथ ही कुछ जेवर और करीब 70 हजार की नकदी बरामद की थी। साथ ही बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed Uttarakhand connection Atiq henchmen had committed robbery in Munikireti read More Updates
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2006 में जिस समय अतीक गैंग के गुर्गों ने मुनिकीरेती में डकैती डाली थी। उस समय अतीक का नाम सबसे बड़े माफियाओं में शामिल था। खासकर प्रयागराज में उसके नाम से बाहर की पुलिस भी वहां जाने से कतराती थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पर्यवेक्षक पुनिया की क्लास में एक-एक कर हाजिर हुए कांग्रेस नेता, बंद कमरे में देर तक चली बैठक

 

विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed Uttarakhand connection Atiq henchmen had committed robbery in Munikireti read More Updates
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला।

एक अधिकारी ने बताया कि जब अतीक गैंग का नाम डकैती में आया तो बड़े अधिकारियों के पसीने छूट गए थे और उन्होंने प्रयागराज में दबिश डालने को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में मुनिकीरेती के एसओ के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश देकर बदमाशों की गिरफ्तारी की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed