संजय गांधी से मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ की दोस्ती उनके स्कूल में हुई थी। दोनों साथ में देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल दून में पढ़ते थे।
बता दें कि देहरादून की ओल्ड सर्वे रोड में कमलनाथ का घर भी था। हालांकि बाद में यह मकान बेच दिया गया।
दून स्कूल से पढ़ाई के दौरान ही उनकी संजय गांधी से मित्रता हुई। कमलनाथ दून में पारिवारिक और निजी दौरों में भी आते रहते हैं।
कमलनाथ दून स्कूल से 1965-66 बैच के पासआउट हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटों का दाखिला भी दून स्कूल में ही करवाया था।
बता दें कि राजीव गांधी, राहुल गांधी, संजय गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह, मणिशंकर अय्यर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व रक्षा मंत्री अरुण सिंह, पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय दिनेश सिंह सहित कई अन्य हस्तियां भी दून स्कूल से पढ़ी हुई हैं।