माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को 31 जनवरी के दिन होने वाले चंद्रग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं होगा।
साल के पहले चंद्रग्रहण में इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानिए आप पर कैसा रहेगा असर
पंडित संतराम के अनुसार, चंद्रग्रहण का स्पर्श शाम 05:18 मिनट से 07:00 बजे तक होगा। इस ग्रहण का स्पर्श सबसे ज्यादा पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रो के जातकों को और कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व सुबह 08:35 बजे से लग जाएगा।
बताया कि पूर्णिमा तिथि 30 जनवरी 2018 की रात 9:31 बजे से लग जायेगी जो 31 जनवरी को रात 07:16 बजे तक रहेगी। इस दिन चांद भी ऑरेंज रंग का दिखाई देगा। इसके ब्लड मून भी कहते हैं।
ऐसा रहेगा असर
मेष राशि वालों के घर में खुशी की खबर आ सकती है। वाहन सुख वृद्धि ,घबराहट ,सीने की तकलीफ हो सकती है।
वृष राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। वे धार्मिक कार्यो पर खर्च करेंगे। लेकिन क्रोध में वॄद्धि होगी। इसके काबू करें।
मिथुन राशि वालों की वाणी में तीव्रता रहेगी। इससे उनके शत्रु उन पर हावी रह सकते हैं।
कर्क राशि के जातकों पर स्वास्थ्यगत समस्या रहेगी। नौकरी में वृद्धि ,विद्या वृद्धि होगी।
सिंह राशि पर इस दिन मनोबल बढ़ेगा। लेकिन स्वास्थ्य अचानक कमजोर हो सकता है। साथ ही खर्चा भी बढ़ सकता है।
कन्या राशि वालों के दाम्पत्य सुख वृद्धि ,पराक्रम वृद्धि ,विद्या में अवरोध ,आय के साधनों में वृद्धि।