फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले मीडिया फिर इंजीनियरिंग, अब राजनीति में उतरे कांग्रेस के साथ, पिता हैं भाजपा के कद्दावत नेता 

Mon, 25 Mar 2019 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Mar 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress candidate pauri seat manish khanduri profile
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को इंजीनियरिंग और मीडिया के क्षेत्र में महारथ हासिल है। अब उनका राजनीतिक सफर भी शुरू हो गया है। वह वर्तमान में फेसबुक इंडिया के न्यूज पार्टनरशिप हेड का दायित्व भी संभाल रहे हैं। 

Lok sabha elections 2019 congress candidate pauri seat manish khanduri profile
भाजपा नेता बीसी खंडूरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की। 

Lok sabha elections 2019 congress candidate pauri seat manish khanduri profile
कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2003-05 में केलॉग्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनसंचार के क्षेत्र में छह वर्षों तक निदेशक कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज, वाइस प्रेजीडेंट आईएमआई मोबाइल व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बाइसक्वायर डिजाइन में सेवाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress candidate pauri seat manish khanduri profile
भाजपा सांसद के बेटे मनीष खंडूड़ी होंगे कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने असिस्टेंट फीचर एडिटर बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार व बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन में सराहनीय कार्य किया। मनीष खंडूड़ी ने कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी डेवलपमेंट डायरेक्टर सीएनएन एटलांटा अमेरिका में सराहनीय योगदान दिया। वह जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के संस्थापक व चेयरमैन भी हैं। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress candidate pauri seat manish khanduri profile
मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला

संस्था के माध्यम से मनीष बहन विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ मिलकर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। वह चंद्र बल्लभ खंडूड़ी ट्रस्ट के सदस्य हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। उनकी पत्नी मेहा खंडूड़ी ह्यूमन राइट्स एवं कनफ्लिक्ट रेजोलुशन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed