हरिद्वार लोकसभा सीट पर वोट बैंक साधने रुड़की पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को एक साथ निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों ही पार्टियों को लेकर कई बड़े बयान दिए। जानिए उनके भाषण के 10 बड़े बयान...
2 of 11
रुड़की में मायावती
- फोटो : अमर उजाला
1- बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अंतरिम बजट में राजनीतिक लाभ के लिए हवाहवाई और खोखली चुनावी सौगातें दीं। आरएसएसवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक और जातिवादी भाजपा अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के चलते सत्ता से बाहर चली जाएगी।
3 of 11
रुड़की में मायावती
- फोटो : अमर उजाला
2-मायावती ने कांग्रेस और भाजपा के राज में राफेल और बोफोर्स घोटाला होने का आरोप लगाते हुए जनता का ध्यान देश से जुड़ी सुरक्षा की तरफ भी खींचने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने अपने भाषण से ट्रिपल कार्ड खेलते हुए गरीब सवर्ण, मुस्लिम व अनुसूचित जाति के वोटरों को लुभाने का प्रयास किया।
4 of 11
रुड़की में मायावती
- फोटो : अमर उजाला
3-उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस और उसके बाद भाजपा की सरकारें रहीं, लेकिन गरीबों और पिछड़ों के लिए ठोस काम नहीं किए गए। अब मोदी सरकार की जुमलेबाजी और नाटकबाजी काम नहीं आने वाली है। खासतौर से चौकीदारी भी नहीं।
5 of 11
मायावती की रैली में समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
4-उन्होंने भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास, नारे को जुमलेबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन दिखाने के वादे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार जमीन पर एक चौथाई काम भी नहीं कर पाई।