फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः श्रीनगर में राहुल गांधी की जनसभा से पहले तैयारी में जुटे भाजपाई, आलू खरीदने की मची होड़

Fri, 05 Apr 2019 07:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Bjp workers purchase Aloo for Rahul gandhi Rally at Srinagar
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के श्रीनगर में शनिवार को होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसी ही नहीं यहां भाजपाई भी तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले भाजपाइयों ने शहर क्षेत्र में सब्जी की दुकान और ठेलियों से जमकर आलू खरीदे। 

Lok sabha elections 2019 Bjp workers purchase Aloo for Rahul gandhi Rally at Srinagar
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जगह-जगह पर लोगों से आलू खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इसको शनिवार को सभा में लाएं, ताकि इससे सोना बनाया जा सके। दिनभर दुकानों पर आलू खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। 

Lok sabha elections 2019 Bjp workers purchase Aloo for Rahul gandhi Rally at Srinagar
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि राहुल गांधी शनिवार को श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार तो उनके निशाने पर रहेगी ही, इसके अलावा वह अभी तक चुनावी पटल से लगभग गायब पहाड़ के मुद्दों को भी छू सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Bjp workers purchase Aloo for Rahul gandhi Rally at Srinagar
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में राहुल राफेल सौदा, नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी सहित भाजपा की ओर से कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देंगे। वहीं वह पहाड़ के सुलगते सवालों का जवाब डबल इंजन की सरकार से मांग सकते हैं। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Bjp workers purchase Aloo for Rahul gandhi Rally at Srinagar
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस का मानना है कि जिन मुद्दों को भाजपा ने हाशिये पर डाल दिया, उनको पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया जाए ताकि मतदाताओं के दिल तक पहुंचा जा सके। पूर्व (वर्ष 2014 और 2017) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीनगर में दो जनसभाएं हो चुकी हैं जिससे भाजपा को काफी लाभ पहुंचा था। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल की रैली से गढ़वाल सहित टिहरी लोक सभा सीट को फायदा पहुंचेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed