उत्तराखंड के श्रीनगर में शनिवार को होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसी ही नहीं यहां भाजपाई भी तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले भाजपाइयों ने शहर क्षेत्र में सब्जी की दुकान और ठेलियों से जमकर आलू खरीदे।
2 of 5
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जगह-जगह पर लोगों से आलू खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इसको शनिवार को सभा में लाएं, ताकि इससे सोना बनाया जा सके। दिनभर दुकानों पर आलू खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
3 of 5
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राहुल गांधी शनिवार को श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार तो उनके निशाने पर रहेगी ही, इसके अलावा वह अभी तक चुनावी पटल से लगभग गायब पहाड़ के मुद्दों को भी छू सकते हैं।
4 of 5
राहुल गांधी की रैली से पहले आलू खरीदते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में राहुल राफेल सौदा, नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी सहित भाजपा की ओर से कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देंगे। वहीं वह पहाड़ के सुलगते सवालों का जवाब डबल इंजन की सरकार से मांग सकते हैं।
5 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस का मानना है कि जिन मुद्दों को भाजपा ने हाशिये पर डाल दिया, उनको पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया जाए ताकि मतदाताओं के दिल तक पहुंचा जा सके। पूर्व (वर्ष 2014 और 2017) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीनगर में दो जनसभाएं हो चुकी हैं जिससे भाजपा को काफी लाभ पहुंचा था। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल की रैली से गढ़वाल सहित टिहरी लोक सभा सीट को फायदा पहुंचेगा।