फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्वाचन विभाग की गाड़ी में मिली 'मैं भी चौकीदार' की टोपी, कांग्रेसियों ने काटा हंगामा, तस्वीरें...

Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp publicity material found in Election department car at dehradun 
निर्वाचन आयोग की गाड़ी में मैं भी चौकीदार की टोपी - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचन विभाग के वाहन में प्रचार सामग्री मिलने पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निर्वाचन के वाहन में भाजपा की टोपी रखी हुई थी। मौके पर मौजूद टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने इस पर कड़ा एतराज जताया। कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर और अन्य स्टाफ को घेरकर उनका विरोध किया। 

Lok sabha elections 2019 bjp publicity material found in Election department car at dehradun 
निर्वाचन आयोग की गाड़ी में मैं भी चौकीदार की टोपी - फोटो : अमर उजाला

बाद में कांग्रेस की ओर से इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को लिखित शिकायत कर दी गई। कांग्रेस ने अपनी बात के समर्थन में कुछ फोटो और वीडियो भी भेजे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मामले का परीक्षण कराने की बात कही है।

Lok sabha elections 2019 bjp publicity material found in Election department car at dehradun 
निर्वाचन आयोग की गाड़ी में मैं भी चौकीदार की टोपी - फोटो : अमर उजाला

माता मंदिर रोड वार्ड नंबर 53 में शाम को टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह का चुनावी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम पर निगरानी के लिए निर्वाचन का उड़नदस्ता का वाहन भी वहां मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp publicity material found in Election department car at dehradun 
निर्वाचन आयोग की गाड़ी में मैं भी चौकीदार की टोपी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ और प्रीतम सिंह वहां से जाने लगे, तब ही अचानक उनकी नजर निर्वाचन वाहन के डैश बोर्ड की तरफ गई। डैश बोर्ड में भाजपा की एक टोपी रखी हुई थी। इस पर प्रीतम सिंह भड़क उठे। उनके साथ मौजूद कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, गिरीश पुनेडा, राजेश शर्मा, देवेंद्र बुटोला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp publicity material found in Election department car at dehradun 
निर्वाचन आयोग की गाड़ी में मैं भी चौकीदार की टोपी - फोटो : अमर उजाला

इससे वहां पर तनावपूर्ण सी स्थिति बन गई। बाद में प्रीतम सिंह ने ही हस्तक्षेप करते हुए मामले को संभाला। इसके बाद, कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पूरी घटना से अवगत कराते हुए शिकायत कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed