फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महासंग्राम 2019 : टिकट घोषणा की तैयारी, तेज हुई दावेदारी, उत्तराखंड में ये नेता हैं दौड़ में

Fri, 15 Mar 2019 12:50 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: shubham Updated Fri, 15 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leaders name in ticket race
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की पांचों सीटों पर अगले दो-तीन दिन में भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का एलान कर देंगे। दोनों दलों ने टिकट के दावेदारों का दमखम परखने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा की चुनाव समिति ने गहन मंथन के बाद ऐसे तीन दर्जन नामों का पैनल तैयार किया। इस पैनल की एक बार समीक्षा होगी, जिसमें से 25 नाम छांटकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस भी दावेदारों के नामों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजने की तैयारी में जुटी है। पांचों सीटों पर दावेदारी काफी तेज हो गई है। किस सीट पर दावेदारी की क्या स्थिति है, अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की, पेश है ये रिपोर्ट...

Lok sabha elections 2019 bjp leaders name in ticket race
रमेश पोखरियाल निशंक

हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा के पैनल में सबसे ऊपर हैं। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से टिकट की दावेदारी कर रहे हरिद्वार के विधायक एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से उन्हें इस बार भी कड़ी चुनौती मिल रही है। सूत्रों के अनुसार मदन कौशिक भी दिल्ली में डेरा डालकर अपनी मुहिम को सिरे चढ़ाने में लगे हैं। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल भी अपना दावा ठोंक रहे हैं। टिकट की दौड़ में पार्टी के दो विधायकों की पत्नियां शामिल हो गई हैं। पार्टी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन अपनी पत्नी रानी देवयानी और देश राज कर्णवाल अपनी पत्नी मालती कर्णवाल के लिए टिकट मांग रहे हैं और उन्होंने दावेदारी भी कर दी है।

Lok sabha elections 2019 bjp leaders name in ticket race
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

दूसरी ओर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर दावेदार माने जा रहे हैं। वर्ष 2009 में हरिद्वार से सांसद चुनकर केंद्र में मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री बने हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को निशंक के हाथों इसी सीट से वर्ष 2014 में हार का सामना करना पड़ा था। रावत इस सीट को दोबारा पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उनकी दावेदारी और ज्यादा प्रभावी मानी जा रही है। हालांकि पूर्व विधायक अंबरीष कुमार से उन्हें इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है। निशंक और रावत दोनों के ही सामने अपनी पार्टी के ही कार्यकर्ताओं की स्थानीय प्रत्याशी की मांग भी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leaders name in ticket race
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala

टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त कहीं ज्यादा लंबी नजर आ रही है। भाजपा की बात करें तो प्रमुख दावेदारी मौजूदा सांसद राज्य माला लक्ष्मी शाह की नजर आ रही है। पिछले चुनाव में उन्होंने साकेत बहुगुणा को मात दी थी। माला राज्य लक्ष्मी शाह के बाद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा उनके बेटे साकेत बहुगुणा और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का नाम भी टिकट की दौड़ में शामिल है। कांग्रेस की बात करें, तो यहां से सबसे मजबूत दावेदारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह की है। पांच बार के विधायक, दो बार के कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  की दावेदारी भी सामने आ रही है। इनके अलावा पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, नवप्रभात और शूरवीर सिंह सजवाण के नाम की भी चर्चा है। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leaders name in ticket race

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा से सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या में टिकट को लेकर जोर आजमाइश है। अब पार्टी नेतृत्व किस पर दांव लगाता है यह देखना होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। इस सीट पर पार्टी विधायक चंदन राम दास के नाम की भी चर्चा है। दूसरी ओर, कांग्रेस में भी अभी टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। यहां अभी तक राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, गीता ठाकुर, हरीश आर्या टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। प्रदीप टम्टा राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी क्या निर्णय लेती है यह देखने वाली बात होगी। हालांकि पिछले दो चुनावों पर यदि गौर किया जाए तो अजय टम्टा भाजपा जबकि प्रदीप टम्टा कांग्रेस से आमने सामने रहे हैं। ऐसे में दोनों पार्टियां टिकट देने से पहले अपने-अपने प्रत्याशियों का वजन भी जरूर तोलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed