{"_id":"5ca60c15bdec224b9d4f708e","slug":"lok-sabha-election-2019-in-roorkee-rally-uttarakhand-leaders-praised-cm-yogi-adityanath-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुड़की की जनसभा में विधायकों ने सीएम योगी की शान में पढ़े कसीदे, खूब लगे मोदी-योगी के नारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की की जनसभा में विधायकों ने सीएम योगी की शान में पढ़े कसीदे, खूब लगे मोदी-योगी के नारे...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार लोकसभा सीट में रुड़की में आयोजित सीएम योगी की जनसभा में विधायकों ने मंच से एक-एक कर योगी आदित्यनाथ की शान में जमकर कसीदे पढ़े। खानपुर विधायक, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने भी ने योगी राज में यूपी की कानून व्यवस्था से लेकर किए गए विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
2 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही जनसभा में हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के नाम पर जनता से वोट मांगे। विधायकों ने देश में किए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा। इस दौरान जनसभा में मौजूद लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खूब नारे लगाए।
3 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनसभा में यूपी के सीएम योगी के आने से पूर्व विधायकों ने अपने-अपने विचार रखे। विधायकों ने सीएम योगी के यूपी में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। साथ ही जनता को बताया कि आज यूपी में योगी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश योगी राज में डरे हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए जेलों में जा रहे हैं या प्रदेश छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। यूपी के अंदर बदमाशों में योगी का डर साफ देखा जा सकता है। विधायकों ने सभा में मौजूद जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को भी रखा। साथ ही मोदी राज में पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्य जनता को गिनवाए। विधायकों ने प्रधानमंत्री की ओर से किए गए देशहित में कार्यों के नाम पर डॉ.निशंक के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
5 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यूपी में योगी राज में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से सही हो चुकी है। दूसरी सरकार में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई, उन्हें लेने पीएसी जाती थी, लेकिन योगी राज में एक कांस्टेबल इन लोगों को पकड़कर ला रहा है। यूपी में कानून के डर से बदमाश जेल जाने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।