फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: हरजीत सिंह का हौसला बढ़ाने हरिद्वार की सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी, डीजीपी ने भी दिया साथ, तस्वीरें...

Tue, 28 Apr 2020 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: haridwar police support Punjab Police Officer Harjeet Singh with posters
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पटियाला में दो सप्ताह पूर्व कर्फ्यू पास मांगने पर निहंगों द्वारा पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट देने की वारदात को लेकर पुलिस ने एकजुटता दिखाई। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने सोमवार को अपनी नेम प्लेट पर पंजाब पुलिस के साहसिक कोरोना वॉरियर एसआई हरजीत सिंह का नाम लिखकर उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस को उत्तराखंड पुलिस की तरफ से सलाम किया। वहीं, हरिद्वार में भी पुलिस ने पोस्टर हाथ में लेकर काम किया।

Lockdown in uttarakhand: haridwar police support Punjab Police Officer Harjeet Singh with posters
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता की पहल पर 27 अप्रैल को हरिद्वार पुलिस ने अलग अलग ढंग से ड्यूटी कर एएसआई हरजीत सिंह का हौसला बढ़ाया। सोमवार को हरिद्वार पुलिस भी एएसआई हरजीत सिंह बनकर शहर की सड़क पर उतरी।

Lockdown in uttarakhand: haridwar police support Punjab Police Officer Harjeet Singh with posters
- फोटो : अमर उजाला

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने अधीनस्थों संग जिला पुलिस मुख्यालय पर हाथ में ‘मैं भी हरजीत सिंह’ के स्लोगन लिखकर उनका हौसला बढ़ाया। अधीनस्थों से कहा कि पंजाब पुलिस के जवान ने कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान अपने फर्ज को पूरा करते हुए अपना एक हाथ तक गंवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: haridwar police support Punjab Police Officer Harjeet Singh with posters
- फोटो : अमर उजाला

लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। देश में फैली कोरोना की लड़ाई में हर पुलिसकर्मी को हरजीत सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। यही नहीं पूरे देश की पुलिस आज उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: haridwar police support Punjab Police Officer Harjeet Singh with posters
- फोटो : अमर उजाला

इधर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने चंद्रा चार्य चौक पर एकत्र होकर एएसआई हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाकर एवं स्लोगन लिखा पत्र हाथ में लेकर पंजाब पुलिस के जवान के हौसले की दाद दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed