फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा: बर्फीले रास्तों से होकर अपने धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, 29 को खुलेंगे मंदिर के कपाट, तस्वीरें...

Mon, 27 Apr 2020 09:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Kedarnath Doli reached Dham during snowfall, Amazing Visuals
बाबा केदार की डोली धाम पहुंची - फोटो : अमर उजाला

गौरीकुंड तक वाहन से लाने के बाद आज बाबा केदार की डोली को पैदल ही भीमबली होते हुए केदारनाथ धाम ले जाया गया। बाबा केदार की डोली सोमवार शाम को धाम पहुंच गई है। अब बुधवार को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट मेष लग्न में खोले जाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के चलते इस वर्ष बाबा केदार की यात्रा में डोली कार्यक्रम व कपाटोद्घाटन सूक्ष्म रूप से किया जा रहा है।

Char dham yatra 2020: Kedarnath Doli reached Dham during snowfall, Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को गौरीकुंड में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने चल विग्रह डोली में बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की। आरती के बाद आराध्य को भोग लगाया गया। लोगों ने अपने घरों से ही हाथ जोड़कर भगवान केदारनाथ को धाम के लिए विदा किया। सुबह 6.30 बजे बाबा की चल विग्रह डोली ने अपने धाम प्रस्थान किया।

Char dham yatra 2020: Kedarnath Doli reached Dham during snowfall, Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमाणियों (डोली ले जाने वाले) के कांधों पर सवार डोली चिरबासा, जंगलचट्टी होते हुए सात किमी का सफर तय सुबह साढ़े दस बजे भीमबली पहुंची। यहां पर बाबा केदार की डोली को भीमशिला के समीप रखा गया। अल्प विश्राम के उपरांत पूर्वान्ह 11.30 बजे डोली भीमबली से धाम के लिए आगे बढ़ी और रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट होते हुए नौ बर्फ से प्रभावित रास्ते के बीच से अपराह्न तीन बजे अपने धाम केदारनाथ पहुंची, जहां पर मुख्य पुजारी द्वारा सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Kedarnath Doli reached Dham during snowfall, Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

अब डोली धाम में दो दिन विश्राम करेगी। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बाबा की चल विग्रह डोली कपाटोद्घाटन से दो दिन पूर्व ही धाम पहुंच गई हो। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कपाटोद्घाटन समारोह को सूक्ष्म रूप से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Kedarnath Doli reached Dham during snowfall, Amazing Visuals
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को पास जारी हुए हैं, वे ही डोली के साथ शामिल हैं। अब, डोली मंगलवार तक धाम में ही विश्राम करेगी। जबकि बुधवार केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली के साथ मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस के 20 से अधिक लोग धाम पहुंच गए हैं। ये लोग, बुधवार को कपाटोद्घाटन तक धाम में ही रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed