फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव इन में रह रही सहेली के प्रेमी से बढ़ी नजदीकियां, फिर दोनों ने ऐसे किया दोस्ती और प्यार के रिश्ते का खौफनाक अंत

Fri, 29 May 2020 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 May 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Live in Relationship Brutal End, Boyfriend And Girl Done Girlfriend Murder In other Affair
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में लिव इन रिलेशन में रह रही मध्यप्रदेश की युवती के कत्ल के आरोप में फरार चल रही उसकी सहेली आखिरकार सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ गई, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी अभी भी फरार चल रहा है। सिडकुल पुलिस ने आरोपी युवती को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। युवती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को खुद बताया कि कैसे उसने और सहेली के प्रेमी ने मिलकर युवती को दर्दनाक मौत दी।

Live in Relationship Brutal End, Boyfriend And Girl Done Girlfriend Murder In other Affair
- फोटो : अमर उजाला

विगत रविवार की देर रात सिडकुल की महादेवपुरम कॉलोनी में एक चौमंजिला भवन में किराये पर रह रही 24 वर्षीय युवती जनपद ग्वालियर, मध्यप्रदेश का शव बरामद हुआ था। सामने आया था कि युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

Live in Relationship Brutal End, Boyfriend And Girl Done Girlfriend Murder In other Affair
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रविवार की ही देर रात जब एक किराना कारोबारी अपनी बकाया रकम लेने पहुंचा था तब युवती के प्रेमी से उसकी मुलाकात बिल्डिंग कैंपस में ही हुई थी। युवक ने बकाया रकम देने में टाल मटोल की थी तो किराना कारोबारी सीधे उनके कमरे में जा पहुंचा। कमरे का ताला तोड़कर किराना कारोबारी ने अंदर प्रवेश किया तो अंदर बाथरूम में युवती का शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Live in Relationship Brutal End, Boyfriend And Girl Done Girlfriend Murder In other Affair
- फोटो : अमर उजाला

युवती के हाथ पैर बांधे हुए थे और उसके शव को प्लास्टिक के बोरे व गर्म कपड़े में बांधकर अटैची में डाला हुआ था। सामने आया था कि संभवत 23 मई को ही युवती की हत्या कर दी गई थी। क्योंकि आखिरी दफा तभी उसे देखा गया था। भवन स्वामी सुखबीर चौहान ने प्रेमी रोहित कुमार पुत्र नीलेश कुमार निवासी चिरैया नवादा, बिहार और युवती मंजू कुमारी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी मौधा, फर्रुखाबाद यूपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Live in Relationship Brutal End, Boyfriend And Girl Done Girlfriend Murder In other Affair
- फोटो : अमर उजाला

सिडकुल थाने के एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया हत्यारोपी सहेली को सिडकुल के डेंसो चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वह भागने की फिराक में थी और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कबूला कि रोहित से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed