गुलदार आधी रात को सड़क पर घात लगाए बैठा था। इसके बाद क्या हुआ देखिए...
देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में शनिवार रात एक बार फिर गुलदार देखे जाने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इससे पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था। सुकून देने वाली बात यह रही कि सड़क के किनारे काफी देर तक बैठे रहे गुलदार ने मार्ग से गुजर रहे लोगों पर हमला नहीं किया।
मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक कर गुलदार का वीडियो बनाया। इस दौरान गुलदार भागने या फिर हमला करने के बजाय चुपचाप वहीं बैठा रहा। आखिरकार काफी देर तक सड़क किनारे बैठे रहने के बाद गुलदार सड़क पार कर तेजी से बस्ती के बीच से होते हुए निकल गया।
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में गुलदार देखा गया है। दूसरी ओर इस संबंध में जब राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर ने गुलदार देखे जाने की सूचना होने से इनकार किया।
5 of 5
leopard
- फोटो : amar ujala
उन्होंने यह भी कहा कि क्लेमेंटटाउन का इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा होने की वजह से गुलदार जैसे जंगली जीवों का आबादी क्षेत्र में दाखिल होना सामान्य बात है। फिर भी गुलदार दोबारा इस इलाके में न आए इसके लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क किया जाएगा।