कई घंटों की मशक्कत के बाद पालिका के सफाई कर्मियों की मदद से वन विभाग डांग गांव में घर में घुसे गुलदार को पकड़ने में सफल रहा।
2 of 7
leopard caught
- फोटो : AmarUjala
पिछले तीन-चार दिन से गुलदार श्रीनगर से सटे डांग गांव में घूम रहा था। रविवार शाम वह एक आदमी पर हमला करने के बाद चक्की के निकट लोगों के किचन गार्डन में घुस गया।
3 of 7
leopard caught
- फोटो : AmarUjala
रात लगभग नौ बजे तक पत्थर फेंकने पर दूसरी ओर निकल गया, लेकिन सोमवार सुबह मजदूरों ने उसे एक निर्माणाधीन भवन के अंदर देखा। जिस पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 7
leopard caught
- फोटो : AmarUjala
लगभग नौ बजे तक गुलदार को बेहोश करने वाली टीम भी आ गई, लेकिन ट्रैक्यूलाइजर गन से निशाना लेने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा था।
5 of 7
leopard caught
- फोटो : AmarUjala
बाद में सफाई कर्मियों ने खुले स्थान पर जाला लगा दिया, लेकिन गुलदार यहां से दूसरे कमरे में चला गया। गुलदार को ट्रैंक्यूलाइजर के निशाने पर लेने के लिए एक सफाई कर्मी ने सीढ़ी के रास्ते गुलदार के निकट जाकर पत्थर से उसे भगाया।