फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय भोले: भक्ति गीतों की गूंज, श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम; तस्वीरों में देखें केदारनाथ की ये अलौकिक सुबह

Fri, 02 May 2025 03:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 May 2025 03:15 PM IST
सार

शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।

विज्ञापन
Kedarnath Temple CM Dhami along with his wife distributed prasad to the devotees at Kedarnath Dham
केदारनाथ में भंडारा: सीएम धामी ने पत्नी संग श्रद्धालुओं को किया प्रसाद वितरित - फोटो : सूचना

ये चमक, ये दमक, फुलवान मा महक सब कुछ, सरकार, तुमही से है....मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण, ढोल नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ शुक्रवार को केदारनाथ में अलौकिक सुबह हुई।


श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं।

भक्ति, उल्लास और आस्था की तस्वीरें केदारनाथ की नजर आई। कपाटोद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी संग भी मौजूद रहे। कपाट खुलने के बाद उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।



केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बद्रीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगी। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने उचित व्यवस्था की है।
 

Kedarnath Temple CM Dhami along with his wife distributed prasad to the devotees at Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम - फोटो : सूचना

सीएम ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम अपने संपूर्ण वैभव के साथ सज संवरकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार प्रात काल विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कापट उद्घाटन के साथ ही भक्तगम देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए भी अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाटोद्घाटन के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं। मुख्यमंत्री धामी जी ने केदारनाथ धाम में संचालित ‘मुख्य सेवक भंडारा’ में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

Kedarnath Temple CM Dhami along with his wife distributed prasad to the devotees at Kedarnath Dham
सीएम धामी - फोटो : सूचना

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Temple CM Dhami along with his wife distributed prasad to the devotees at Kedarnath Dham
सीएम धामी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते - फोटो : सूचना

वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है। 

ये भी पढे़ं...Kedarnath: श्रद्धा से भीगे मन...किया वंदन...कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी; तस्वीरें

विज्ञापन
Kedarnath Temple CM Dhami along with his wife distributed prasad to the devotees at Kedarnath Dham
लोगों से मिलते सीएम धामी - फोटो : सूचना
केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed