{"_id":"59c7c8cc4f1c1bb6688b638e","slug":"kedarnath-pujari-demand-special-dakshina-from-president-ram-nath-kovind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपदा के बाद केदारनाथ की जिसने बदल दी तस्वीर, उस शख्स के लिए पुजारी ने राष्ट्रपति से मांगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के बाद केदारनाथ की जिसने बदल दी तस्वीर, उस शख्स के लिए पुजारी ने राष्ट्रपति से मांगा सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में तीर्थ पुरोहित भगत प्रसाद बगवाड़ी ने राष्ट्रपति को पूजा करवाई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से एक दक्षिणा में एक खास चीज मांगी। जानिए क्या कहा उन्होंने...
2 of 5
kovind
प्रात: 8.36 बजे पुजारी ने सबसे पहले आचमन कराया। इसके बाद गोत्र पूजन कर पूजा का संकल्प कराया। इसके बाद राष्ट्रपति ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिव स्तुति और विभिन्न रूपों के साथ रुद्राभिषेक व महाभिषेक के कई श्लोकों का उच्चारण कर पूजा की।
3 of 5
kovind
पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति जैसे ही पुजारी बगवाड़ी को दक्षिणा भेंट देने लगे, तो बगवाड़ी ने दोनों हाथ जोड़कर राष्ट्रपति से कहा कि उन्हें दक्षिणा नहीं चाहिए। यह, उनका सौभाग्य है कि उन्हें देश के प्रथम नागरिक की बाबा केदार के दरबार में पूजा करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kovind
उन्होंने राष्ट्रपति से केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल कोठियाल को सम्मान दिलाने का आग्रह कर कहा कि उस व्यक्ति ने ही आपदा के बाद विकट हालतों से जूझकर तीन वर्ष में केदार यात्रा को नया मुकाम दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
ramnath kovind
राष्ट्रपति ने पुजारी की श्रद्धा व भक्ति भाव की सराहना कर उन्हें दक्षिणा भेंट की। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसके बारे में भी हम जरूर प्रयास करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।