फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ: प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी, बोले- घने कोहरे के बीच हुए लगातार तीन धमाके, छा गया धुंए का गुबार

Tue, 18 Oct 2022 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Pilgrims in fear and Told How Helicopter Crash incident held
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना ने वहां मौजूद लोगों में खौफ भर दिया। पत्यक्षदर्शियों का कहना है कि केदारनाथ में सुबह मौसम साफ था। अच्छी-खासी धूप खिली थी लेकिन 11बजे अचानक बारिश होने लगी और चारों तरफ कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना था कि सौ मीटर की दूरी पर भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था।

Kedarnath: एक दशक में हेलीकॉप्टर क्रैश की दूसरी बड़ी दुर्घटना, हादसा देख याद आया 2013 का मंजर, तस्वीरें


तभी एक के बाद एक तीन जोरदार धमाकों की आवाज आई। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन, दस मिनट बाद कोहरा कुछ हल्का हुआ तो पहाड़ी के समीप धुंए और आग का गुबार दिखा। वहां एक हेलीकॉप्टर धू-धूकर जल रहा था। 


Uttarakhand: केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत


केदारनाथ में बेस कैंप के समीप होटल व टेंट संचालन कर रहे ऊखीमठ ब्लॉक के किमाण गांव निवासी के अजय पुष्पवाण, कुलदीप रावत और लक्ष्मण राणा बताते हैं कि मंगलवार सुबह छह बजे से ही केदारघाटी से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

Kedarnath: Pilgrims in fear and Told How Helicopter Crash incident held
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

साथ ही पैदल मार्ग पर भी बाबा के जयकारों के साथ यात्रियों का आना-जाना हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपन के बीच हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं से आ रही हवा से ठंड का एहसास होने लगा था। 11 बजे के बाद जिस तरह से मौसम खराब हुुआ, उसकी कल्पना किसी को नहीं था।

Kedarnath: Pilgrims in fear and Told How Helicopter Crash incident held
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

अचानक बादल घिरे और बारिश होने लगी। कोहरा इतना घना छाया, ऐसे तो बरसाती सीजन में भी नहीं छाया रहता। तभी नदी घाटी की तरफ एक के बाद एक जोरदार तीन धमाके हुए, जिन्होंने केदारपुरी में रहने वाले हर व्यक्ति के मन में खौफ पैदा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath: Pilgrims in fear and Told How Helicopter Crash incident held
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

हादसे का पता लगते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना के बाद से केदारनाथ में रुके यात्रियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Kedarnath: Pilgrims in fear and Told How Helicopter Crash incident held
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

जिन यात्रियों ने हेलीकॉप्टर से वापसी की टिकट करा रखी हैं, उनमें तो कई बहुत ही डरे हुए नजर आए। किमाणा गांव के अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना के करीब दो घंटे बाद करीब दस-बारह यात्रियों से बातचीत की तो उनका कहना था कि वह अब पैदल ही वापसी करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed