फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: फूट-फूट कर रो पड़े रमेश, बोले- छह लोगों के साथ आया था, तीन शव लेकर जा रहा हूं...

Wed, 19 Oct 2022 07:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Oct 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Tamil Nadu Pilgrim rajesh crying badly for death of three  family members
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु निवासी आर रमेश (65) परिवार के छह लोगों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आए थे। मगर हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में वह अपनी पत्नी सहित तीन रिश्तेदारों को खो चुके हैं। जिला अस्पताल के मोर्चरी में पत्नी का शव देखकर वह फूट-फूट कर रो पड़े। वह बस इतना ही कह पाए कि छह लोगों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे लेकिन अब तीन शव (पत्नी और दो परिजन) लेकर जा रहा हूं। 

केदारनाथ हादसा: खराब मौसम के बीच क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर के उड़े परखच्चे, इधर-उधर बिखर गए शव, तस्वीरें

दस दिन पूर्व तमिलनाडु से टूर-ट्रेवल्स के माध्यम से 42 लोग चारधाम यात्रा के लिए निकले थे जिसमें आर रमेश सहित परिवार के छह लोग भी शामिल थे। यह लोग गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा कर रविवार की शाम को केदारघाटी पहुंचे थे। सोमवार को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे और रात्रि प्रवास किया।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: कंपनियों की मनमानी की कहानी, साथ ही पढ़ें जो बच गए उनकी जुबानी

Trending Videos
Kedarnath Helicopter Crash: Tamil Nadu Pilgrim rajesh crying badly for death of three  family members
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

उन्हें मंगलवार की सुबह वापस लौटना था। आर्यन कंपनी के केदारनाथ स्टाफ ने उन्हें बताया था कि सात बजे एक ही बार में सभी छह सदस्यों को गुप्तकाशी-मस्ता भेज दिया जाएगा लेकिन इंतजार करते-करते साढ़े ग्यारह हो गए। इसके बाद कहा गया कि तीन-तीन लोगों को दो शिफ्ट में भेजा जाएगा।

Kedarnath Helicopter Crash: Tamil Nadu Pilgrim rajesh crying badly for death of three  family members
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में पहली शिफ्ट में गुजरात की तीन महिला यात्रियों के साथ आर रमेश की पत्नी कला, उनके जेठू प्रेम कुमार और अन्य रिश्तेदार सुजाता को बिठाया गया। 11 बजकर 34 मिनट पर हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और 11 बजकर 36 मिनट पर घने कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर गरूड़चट्टी-देवदर्शनी के समीप पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Tamil Nadu Pilgrim rajesh crying badly for death of three  family members
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

भावुक होते हुए आर रमेश ने बताया कि वह केदारनाथ हेलीपैड पर ही थे हेलीकॉप्टर क्रैश होने की तेज आवाज उन्होंने भी सुनी लेकिन यह अनहोनी होगी, इसकी कभी कल्पना नहीं थी। बोले, हम परिवार के छह लोग चारधाम यात्रा के लिए आए थे। लेकिन अब, तीन शव लेकर वापस जा रहा हूं।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash: Tamil Nadu Pilgrim rajesh crying badly for death of three  family members
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

उनके दो बच्चे हैं जिनका हादसे की सूचना मिलने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। फोन पर ही उन्हें ढांढस बंधा रहा हूं। इधर, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौड़ियाल ने बताया कि गुजरात के मृतक यात्रियों के परिजन देहरादून पहुंच चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed