फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ: पायलट की जिद ले गई छह यात्रियों की जान, पहाड़ी से टकराते ही दो हिस्सों में बंटा हेलीकॉप्टर और लगी आग

Tue, 18 Oct 2022 06:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Due to bad weather and Pilot insistence
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में वर्षों से निवास कर रहे संत ललित रामदास महाराज ने कहा कि पायलट की हठ ने छह यात्रियों की जान ले ली। बताया कि पहले हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों को बैठाया गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर टेकऑफ करने लगा। लेकिन फिर, हेलीकॉप्टर रुका और छठे यात्री को भी बैठाने के बाद गुप्तकाशी के लिए घने कोहरे के बीच ही रवाना हो गया।



Uttarakhand: केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत

लेकिन हेलीकॉप्टर हेलीपैड से बमुश्किल 400 मीटर आगे पहुंचकर तेज धमाके के साथ पहाड़ी से टकराकर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। उन्होंने बताया कि जो हादसा हुआ है, वह हेली कंपनियों की मनमानी का घातक नजीता है।

Kedarnath: एक दशक में हेलीकॉप्टर क्रैश की दूसरी बड़ी दुर्घटना, हादसा देख याद आया 2013 का मंजर, तस्वीरें

जब केदारनाथ में अचानक मौसम खराब हो गया था तो हेलीकॉप्टर की उड़ान तत्काल बंद कर देनी चाहिए थी। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और यूकाडा से मामले की त्वरित जांच की मांग की है। 

Kedarnath Helicopter Crash Due to bad weather and Pilot insistence
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को केदारनाथ में अचानक मौसम बिगड़ा और इसके बाद दिनभर हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होती रही। साथ ही कोहरा छाया रहा जिस कारण यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों व जवानों को पीएम कार्यक्रम की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हुई।

Kedarnath Helicopter Crash Due to bad weather and Pilot insistence
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

सुबह से केदारनाथ में मौसम साफ था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण को लेकर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य कई अधिकारी भी धाम पहुंच गए थे जिन्हें एसपीजी की टीम के साथ बैठक कर रिहर्सल करनी थी लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे से अचानक केदारनाथ में बादल छाने लगे और बूंदाबांदी होनी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Due to bad weather and Pilot insistence
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इससे पहले हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Due to bad weather and Pilot insistence
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed