फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: ध्यान गुफा में साधना के लिए देहरादून से पहुंचे पहले साधक, जून तक फुल हो चुकी है बुकिंग, तस्वीरें

Mon, 01 May 2023 09:11 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 09:11 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra 2023 meditation cave first pilgrims Reached see photos
केदारनाथ ध्यान गुफा में साधना करता साधक यमन त्यागी - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में इस यात्राकाल में पहले साधक के रूप में देहरादून के यमन त्यागी पहुंचे हैं। रविवार दोपहर को वे 12.30 बजे गुफा में पहुंचे। यमन 2016 से प्रतिवर्ष केदारनाथ दर्शन को आ रहे हैं।



Kedarnath: बारिश-बर्फबारी में भी नहीं डिगी बाबा के भक्तों की आस्था, दर्शन को सुबह से लगी लंबी लाइन, तस्वीरें


25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में ध्यान गुफा के लिए तीन यात्री पहले भी बुकिंग कर चुके हैं लेकिन खराब मौसम के कारण वे यहां नहीं पहुंचे। रविवार को यमन चौथे यात्री हैं और गुफा में ध्यान करने वाले पहले। उन्होंने बताया कि बाबा केदार के इस धाम में आकर एक अलग अनुभूूति प्राप्त होती है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
Kedarnath Dham Yatra 2023 meditation cave first pilgrims Reached see photos
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून निवासी यमन त्यागी वर्ष 2021 में दो बार बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे हैं। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री का कहना है कि इस वर्ष भी जून तक ध्यान गुफा की बुकिंग फुल है। रविवार को पहले यात्री यहां रुके हैं। ध्यान गुफा में रात्रि प्रवास करने वाले साधकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Kedarnath Dham Yatra 2023 meditation cave first pilgrims Reached see photos
पूर्व में केदारनाथ ध्यान गुफा में साधना कर चुके यमन - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में जीएमवीएन ने सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं, जिससे वहां रात्रि प्रवास करने वाले साधक को कोई दिक्कत न हो। बता दें कि वर्ष 2018 में निम द्वारा लगभग आठ लाख की लागत से इस गुफा का निर्माण किया गया था। पहाड़ी शैली में बनाई गई इस गुफा में साधना को लेकर प्रतिवर्ष यात्रियों का उत्साह बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra 2023 meditation cave first pilgrims Reached see photos
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में ध्यान गुफा में 17 घंटे तक साधना की थी। वह 18 मई को केदारनाथ पहुंचे थे, तब अपराह्न बाद लगभग तीन बजे वह ध्यान गुफा गए और 19 मई को सुबह लगभग आठ बजे वापस मंदिर में पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra 2023 meditation cave first pilgrims Reached see photos
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

ध्यान गुफा में वर्षवार कितने यात्री रुके
वर्ष             यात्रियों की संख्या
2019             103
2020             36
2021             --
2022             64
2023            अभी तक 01

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed