फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद हेलीपैडों पर पसरा सन्नाटा, यात्रियों में बनी रही धुकधुकी, पैदल ही हुए रवाना

Tue, 18 Oct 2022 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath dham: Pilgrims in fear after Helicopter Crash and silence on helipad
केदारनाथ में हेलीपैड - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना के बाद दिनभर हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही। इस दौरान जहां केदारघाटी से लेकर केदारनाथ हेलीपैड पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, बाबा केदार के दर्शन कर हेलीकॉप्टर से वापस आने वाले यात्रियों के साथ ही धाम जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। 



Helicopter Crash: केदारनाथ में अब तक हो चुके सात हादसे, पहले भी घना कोहरा बना था 20 जवानों की मौत का कारण

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद यात्रियों में सुरक्षा को लेकर धुकधुकी बनी हुई है। गुप्तकाशी में रूके दिल्ली से आए यात्री प्रशांत का कहना है कि वह हेलीकॉप्टर से धाम जाने के लिए आए थे। लेकिन अब, पैदल ही धाम जाएंगे।

Kedarnath Helicopter Crash:  डीजीसीए करेगी हादसे की तकनीकी जांच, घटनास्थल के लिए रवाना हुई विशेषज्ञ टीम

गौरीकुंड के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने बताया कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद, अगले दो-तीन दिनों में जिन यात्रियों को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, उसमें से कई यात्री पैदल यात्रा के लिए गौरीकुंड पहुंच गए हैं। उधर, केदारनाथ में जीएमवीएन के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि बाबा के दर्शन कर चुके 200 से अधिक यात्री, जिनकी बुकिंग थी, वह बुधवार को पैदल रास्ते से वापसी की सोच रहे हैं। 

Kedarnath dham: Pilgrims in fear after Helicopter Crash and silence on helipad
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

पूर्वान्ह लगभग साढ़े ग्यारह बजे गरूड़चट्टी-देवदर्शनी में पहाड़ी से टकराकर क्रैश हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई। भले ही इस दौरान मौसम भी खराब रहा। केदारनाथ क्षेत्र में बारिश के बीच बर्फबारी और कोहरे का क्रम बना रहा।

Kedarnath dham: Pilgrims in fear after Helicopter Crash and silence on helipad
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

अपराह्न बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार हुआ। लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा संचालित नहीं की गई। केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना के बाद से केदारघाटी में गुप्तकाशी मस्ता, बडासू, फाटा, शेरसी, चारधाम और जामू हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath dham: Pilgrims in fear after Helicopter Crash and silence on helipad
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

उधर, हेलीकॉप्टर सेवा नहीं चलने से दो तरफा यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की स्थिति में सबसे पहले तय तिथि की बुकिंग वाले यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Kedarnath dham: Pilgrims in fear after Helicopter Crash and silence on helipad
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में मंगलवार को जो लोग दो तरफा हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं ले पाए, उनके टिकट रद्द होने की संभावना है। इधर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यूकाडा व प्रशासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed