फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: ठंड के बावजूद चरम पर भक्तों का उल्लास...कपाट खुलते ही उमड़ी भीड़, दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू

Fri, 02 May 2025 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 May 2025 06:38 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ के कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के बाद से यात्री मंदिर परिसर में जुटने लगे थे और शुक्रवार सुबह तक पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भर चुका था।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Huge Crowd of Devotees on Portals Open token system started for darshan Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न पर सुबह 7 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस दौरान हेलिकॉप्टर से मंदिर और भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ बाबा केदार की पूजा की।



कपाट खुलने के बाद धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। सेना की भक्तिमयी धुनों और भक्तों के जयकारों से केदारपुरी बाबा के जयकारों से गूंज उठी। धाम में कपाटोद्घाटन के लगभग 15 हजार शिव भक्त साक्षी बने।

केदारनाथ के कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के बाद से यात्री मंदिर परिसर में जुटने लगे थे और शुक्रवार सुबह तक पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भर चुका था। केदारपुरी बाबा के जयकारों, डोल, डमरू की आवाज से गूंजती रही। ठंड के बावजूद भक्तों का उल्लास अपने चरम पर रहा।

जय भोले: भक्ति गीतों की गूंज, श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम; तस्वीरों में देखें केदारनाथ की ये अलौकिक सुबह

Kedarnath Dham Huge Crowd of Devotees on Portals Open token system started for darshan Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सुबह 5 बजे केदारनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ जुट चुकी थी। मंदिर के ऊपरी तरफ वाले आवासीय भवनों के छत और बरामदे भी खचाखच भरे थे। सुबह 7 बजे जैसे ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए पूरा मंदिर परिसर बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी।


 
Kedarnath Dham Huge Crowd of Devotees on Portals Open token system started for darshan Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ पहुंच रहे प्रत्येक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करे, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Huge Crowd of Devotees on Portals Open token system started for darshan Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पुलिस के जवान यात्रियों को टोकन वितरित कर मंदिर में भेज रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था की गई है जिसे पुलिस और पर्यटन विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Huge Crowd of Devotees on Portals Open token system started for darshan Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि टोकन वितरण के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही टोकन नंबर स्क्रीन पर जारी किए जा रहे हैं। भक्तों को घंटों लाइन में न लगना पड़े इसके लिए टोकन की व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed