फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: श्रद्धा से भीगे मन...किया वंदन...कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी; तस्वीरें

Fri, 02 May 2025 09:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 May 2025 09:14 AM IST
सार

केदरानाथ धाम के कपाट खुलने के अद्भुत क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Doors opened devotees crowd gathered Dham decorated with flowers Chardham Yatra Watch Photos
केदारनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाबा केदार के कपाट खुलने के क्षण का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही धाम के कपाट खुले हर-हर महादेव के जयकारों से घाटी गूंज उठी। श्रद्धा से भीगे मन भोलेनाथ का वंदन करने लगे।


सैकड़ों श्रद्धालुओं ने समर्पण से मन झुकाया। 



शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाट खुलने से कुछ ही देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए। 

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है।

Kedarnath Dham Doors opened devotees crowd gathered Dham decorated with flowers Chardham Yatra Watch Photos
केदारनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से हुई।

Kedarnath Dham Doors opened devotees crowd gathered Dham decorated with flowers Chardham Yatra Watch Photos
केदारनाथ के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Doors opened devotees crowd gathered Dham decorated with flowers Chardham Yatra Watch Photos

वहीं, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।  

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: बदला मौसम...देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
Kedarnath Dham Doors opened devotees crowd gathered Dham decorated with flowers Chardham Yatra Watch Photos
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री केदारनाथ धाम अपने संपूर्ण वैभव के साथ सज संवरकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार प्रात काल विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कापट उद्घाटन के साथ ही भक्तगम देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए भी अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाटोद्घाटन के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed