केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा हो गया जो आज तक कभी नहीं हुआ है। आगे जानिए...
कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में हो गया कुछ ऐसा, जो आज तक कभी नहीं हुआ, तस्वीरें देखिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर 25073 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो बाबा केदार की यात्रा में एक दिन, खासकर कपाट खुलने के अवसर पर दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड है। बीते एक दशक नहीं बल्कि एक सदी में भी एक दिन में केदारनाथ में इतने श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को नहीं पहुंचे थे।
11500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में भगवान आशुतोष के स्वयंभू लिंग की ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में पूजा होती है। रविवार, 29 अप्रैल को भगवान के कपाट खुलने के साथ ही यहां एक नया रिकार्ड भी दर्ज हो गया है। यहां सुबह 6.30 मिनट से शाम 5 बजे तक 25073 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पूण्य प्राप्त किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिनों में इसी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जून 2013 की आपदा के बाद हाशिए पर सिमिटी केदारनाथ यात्रा को 2015 से एक नया मुकाम मिला है।
इसके बाद प्रतिवर्षब जहां कपाट खुलने के दिन और पूरे यात्राकाल में श्रद्धालुओं के संख्या बढ़ी है। वर्ष 2013 में 14 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे, तब करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने पहले दिन बाबा केदार के दर्शन किए थे। लेकिन इसके बाद 14 जून तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच गए थे। 16/17 जून की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में चारों तरफ तबाही का आलाम था। ऐसे में करीब पौने तीन माह तक यहां सन्नाटा पसरा रहा।
इसके बाद 11 सितंबर 2013 को केदारनाथ के कपाट पुन: खुले गए, जो बाबा की यात्रा में एक नया अध्याय था। उस दिन, यहां करीब 100 श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके बाद यात्रा जैसे-तैसे पूरी हुई। आपदा का डर, वर्ष 2014 में 4 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और 100क0 श्रद्धालुओं ने पहले दिन बाबा के दर्शन किए। पूरे यात्राकाल में 48 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे थे।